एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में अब स्टूडेंट्स की मां करेंगी मिड डे मील खाने की जांच, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

Rajasthan Mid Day Meal: राजस्थान के कई स्कूलों में मिड डे मील में हो रही धांधली पर लगाम कसने के लिए नई तरकीब निकाली है. इसके लिए बीकानेर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेश भेज दिया है. जानें मामला-

Jodhpur News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो के लिए "मिड डे मील योजना" चलाई जा रही है. इसमें विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का प्रवाधान है. हालांकि समय-समय पर खबरें मिलती मिड डे मील में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं. इसको रोकने के लिए मिड डे मील में मिलने वाले दोपहर के भोजन को विद्यार्थियों मां टेस्ट करवाया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के स्टाफ ऑफिसर अरुण कुमार शर्मा ने प्रदेश के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा में पदेन जिला परियोजना समन्वयकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

शिक्षा विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार अब प्रतिदिन पांच विद्यार्थियों की मां को रेंडम तरीके से स्कूल में बुलाकर उनसे "मिड डे मील" के भोजन की जांच करानी होगी. इस संबंध में बीते 5 फरवरी को ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव आयुक्त रवि जैन ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश के अनुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किया था. उसके बाद 13 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शासन सचिव मुकेश शर्मा ने मिड डे मील आयुक्त को विद्यार्थियों की मां से दोपहर के भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता की जांच करवाने के निर्देश दिए थे.

नए आदेश पर जोधपुर प्रशासन ने क्या कहा?
जोधपुर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीमा शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाले "मिड डे मील" में बने खाने को चखने को लेकर हमें आदेश मिला है. उन्होंने बताया कि इस तरह के आदेश पहले से ही विभाग के द्वारा समय-समय पर जारी किये जाते हैं. किसी वजह से स्कूलों में खाने को चखने का रजिस्टर मेंटेन नहीं हो रहा था. अब विभाग के द्वारा संस्था प्रधानों को प्रतिबंधित किया जाएगा.

स्कूलों में "मिड डे मील" के चखने का रजिस्टर मेंटेन किया जाए, उस रजिस्टर को प्रतिमाह चेक किया जाएगा. जिसमें सरकार के द्वारा दिए गए मेनू के अनुसार मिड डे मील दिया जा रहा है या नहीं, उसका स्वाद कैसा है, किस दिन किस स्टूडेंट की मां ने खाने का टेस्ट किया. ऐसा नहीं करने पर विभाग के द्वारा उन पर कार्रवाई की जाएगी.

अभिभावकों ने मिड डे मील को लेकर किया था हंगामा
बता दें, कुछ समय पहले जोधपुर के सरकारी स्कूलों में सूखी और बदबूदार फफूंद लगी रोटी के साथ ठंडी दाल खुली ऑटो में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था, कुछ अभिभावकों ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. बच्चों को इस तरह का खाने देने को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया था. अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि जो खाना जानवर नहीं खाते वह उनके बच्चों को दिया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'आज मैं जिंदा रहूंगा या...', धमकी देकर पति ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनामिका विश्नोई को मारी गोली

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget