एक्सप्लोरर

Rajasthan : चित्तौड़गढ़ में CID की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली की गैंग कर रही थी अवैध काम

Chittorgarh CID Raid: चित्तौड़गढ़ में सीआईडी की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इसमें दिल्ली के कुछ लोग चित्तौड़गढ़ में डेरा डालकर अवैध कार्य करते हुए पकड़े गए हैं.

Udaipur News: चित्तौड़गढ़ में सीआईडी की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. इसमें दिल्ली के कुछ लोग चित्तौड़गढ़ में डेरा डालकर अवैध कार्य करते हुए पकड़े गए हैं और कई खुलासे हुए हैं. कार्रवाई में सीआईडी और पुलिस की टीम साथ थी जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है और बड़ी मात्रा में अवैध वस्तुओं की बरामदगी भी की गई है. आगे की जांच अब चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा पुलिस कर रही है. जानिए क्या हुआ है ऐसा मामला.

अवैध रूप से बना रखी थी फैक्ट्री

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में नकली व मिलावटी सामानों के निर्माण व विक्रय करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हुए थे. इसी क्रम मे सीआईडी सीबी में पदस्थापित हैड कांस्टेबल महावीर सिंह को सूचना मिली कि निंबाहेड़ा सदर थाना मांगरोल स्थित एक फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली गुटखा का निर्माण हो रहा है. महावीर सिंह की सूचना पर पुलिस जिला स्पेशल टीम और पुलिस थाना निंबाहेड़ा सदर को अग्रिम कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए गए. 

जिस पर जीएसटी एवं निंबाहेड़ा सदर थाना की संयुक्त टीम सूचना के मुताबिक मांगरोल जेके सीमेंट चौराहा पुलिया से पहले हाईवे रोड निम्बाहेड़ा से पहले सर्विस रोड के दाहिनी तरफ स्थित बाड़े में बने हुए पक्के मकान पर पहुंची. पुलिस टीम को देखकर बाड़े के अंदर काम कर रहे दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें पुलिस टीम पकड़ा. दोनों ने अपना नाम उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद निवासी मोहित यादव और दिल्ली बधु विहार फेज 2 निवासी मोहम्मद साबिर होना बताया. मकान की तलाशी ली तो उसके अंदर बड़ी भारी मात्रा में प्लास्टिक के कट्टों व टाट के बोरों में भरा हुआ पान मसाला व पान मसाला बनाने के उपकरण मिले. दोनों से दस्तावेज के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया. 

गिनती में निकला भारी मात्रा में माल

पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर को भी बुलाया और नियमानुसार मकान की तलाशी ली. माल की गिनती की तो 300 कट्टों में भरे हुए अवैध पान मसाला के 126000 पाउच मिले. वहीं 22 टाट की बोरियों में भरी हुई 1540 किलोग्राम सुपारी और 5 पाउच पैकिंग की इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी मिली तथा भारी मात्रा में खाली पाउच भी मिले. पुलिस ने अवैध पान मसाला को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री का स्थानीय स्तर पर संचालन चेतन पुत्र सुरेश चंद्र जैन है. जब्त अवैध माल करीब 25 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है और इस प्रकार की अन्य फैक्ट्रियां भी संचालित होने की संभावना है. इसके तार दिल्ली से जुड़ना सामने आया है. जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के द्वार मेवाड़ में 'वंशवाद' को हरा पाएंगे नरेंद्री मोदी और राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget