एक्सप्लोरर

जालौर में खाने के लिए रुका बुजुर्ग, बदमाश बाइक से डेढ़ लाख रुपये लेकर हुआ फरार और फिर...

Jalore News: जालौर में एक बदमाश ने एक बुजुर्ग की बाइक से 1.69 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया. हालांकि दुकानदारों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया.

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं. आए दिन चोरी लूट और डकैती की वारदातें बढ़ रही है. ताजा मामला जालौर जिले के भीनमाल शहर का है, जहां एक लुटेरे ने बुजुर्ग व्यक्ति के बाइक की डिक्की से एक 1 लाख 69 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया, हालांकि लूट का प्रयास नाकाम रहा. आसपास में मौजूद दुकानदारों की सूझबूझ से पीछा कर लुटेरे को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है.

जिले के भीनमाल स्थानीय करडा चार रास्ता पर पुलिस थाने के पास एक बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात हुई. एक बदमाश बुजुर्ग की बाइक की डिक्की में रखे एक लाख 69 हजार 500 रुपये लेकर भाग रहा था, इस दौरान एक दुकानदार ने पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया. 

पैसे लेकर पहुंचे थे हॉस्पिटल 
जानकारी के अनुसार रामसीन क्षेत्र के चांदना गांव निवासी जेपाराम पुत्र वीराराम चौधरी की पुत्रवधू की शहर के निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के चलते इलाजरत थी. जब वे लोग हॉस्पिटल से छुट्टी देने वाले थे, इसलिए जेपाराम अपने घर से एक लाख 69 हजार 500 रुपये लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचा था.

हॉस्पिटल पहुंचकर उसने वहां बैठकर पैसे गिने और बाद में पैसे अपनी बाइक की डिक्की में रखकर अपने परिजनों के लिए करडा चार रास्ते पर होटल में खाना लेने के लिए चला गया.

डिक्की में से थैली निकालकर भागने लगा बदमाश
होटल के सामने उसने बाइक रोककर खाना पार्सल करवा रहा था.  इस दौरान एक युवक आया और मोटरसाइकिल की डिक्की में से थैली निकालकर भागने लगा. इस पर उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, इस दौरान आसपास के लोगों ने बदमाश को रुपयों से भरी थैली लेकर भागते देखा तो आसपास की दुकानदारों ने पीछा कर पकड़ने की कोशिश की.  इस दौरान एक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर बैठा था और जैसे ही बदमाश को दौड़ते हुए आता देखा तो पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश रुपये से भरा बैग फेंक कर भाग निकलने का प्रयास करने लगा.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने  मोटरसाइकिल से पीछा कर बदमाश को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक ऋषि पुत्र सुनील सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी पिपलिया रसोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. घटना के बाद दुकानदार द्वारा बदमाश को पकड़ने का प्रयास करने और बदमाश द्वारा रुपयों से भरा बैग फेक कर भाग जाने का सीसीटीवी भी सामने आया है. 

जालौर से हीरालाल भाटी की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Bypolls 2024: राजस्थान में बीजेपी का OBC कार्ड, नए नारे के साथ उपचुनाव फतेह करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget