एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार पर लगाए ये आरोप

Rajasthan News: चंद्रशेखर आजाद ने जयपुर में आयोजित सामाजिक न्याय महासम्मेलन में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार उन्हें राजस्थान नहीं आने देती है.


Jaipur News: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्गशेखर आजाद रावण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला है. रविवार को उन्होंने जयपुर में आयोजित सामाजिक न्याय महासम्मेलन को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार उन्हें बार-बार राजस्थान में आने से रोकती है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार जितनी पुलिस मुझे रोकने के लिए लगाती है, उतनी पुलिस मेरे वर्ग के लोगों की सुरक्षा पर लगाती तो उनका भला होता.

अशोक गहलोत सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं

चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार ने कुछ दिन पहले बहुत सी योजनाएं लागू की हैं, क्या साढे चार साल से पहले लोग नहीं रहते थे क्या यहां पर, क्या उससे पहले यहां के लोग किसी दूसरे प्रदेश में रहते थे क्या. साढ़े चार साल बाद ही आपको क्यों दिखाई दिया कि यहां के लोगों को समस्याओं से निजात दिलानी है.उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी साढ़े चार साल से सो रहे थे.

चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि जीतेंद्र मेघवाल के परिवार से मिलने के लिए वो उदयपुर आए थे, लेकिन मुझे एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया.उसके बाद मैं तीन बार राजस्थान आया, मैं प्लेन से उतरता नहीं था कि ये मुझे गिरफ्तार कर लेते थे और गाड़ी में बिठाकर दिल्ली छोड़कर आते थे. मैंने इनसे हाथ जोड़कर कहा कि मैं अकेले इंद्र मेघवाल के परिवार से मिलने जाना चाहता हूं. लेकिन इन्होंने मुझे फिर अरेस्ट कर लिया और मुझे दिल्ली छोड़कर आए. लेकिन अधिकारियों के राजस्थान पहुंचने से पहले मैं फिर वापस आ गया. इस पर अधिकारियों ने कहा कि भाई जितना चिंता तू कर रहा है, उतनी चिंता तो यहां के नेताओं और विधायकों को नहीं है.इस पर मैंने कहा कि उनका राजनीतिक रिश्ता है, मेरा खून का रिश्ता है.

राजस्थान पुलिस पर आरोप

उन्होंने कहा कि फिर हमने योजना बनाई और पूरी सरकार और राजस्थान पुलिस के नाक के नीचे से हम जालौर पहुंच गए. जब हम वहां पहुंच गए तब इनको पता चला.इन्होंने मुझसे झूठ बोलकर दिया और मुझे 50 गाड़ियों के काफिले में दिल्ली छोड़कर आए, जबकि मुझे जयपुर में प्रेस कॉन्फेंस करनी थी.  मैंने इनसे कहा कि श्रीमान जी जितना फोर्स आप मुझे रोकने के लिए लगाते हो, उनता फोर्स इन वर्गों की सुरक्षा में लगा दो श्रीमान जी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: लंबे अरसे बाद पायलट के पोस्टर में सीएम गहलोत की फोटो, जानें- क्या हैं इसके सियासी संकेत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget