एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बाद में हुआ ये खुलासा

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिला कलक्ट्रेट में बम धमकी के बाद हड़कंप मच गया. ई-मेल के जरिए ये धमकी दी गई. हालांकि बाद में पता चला कि ये मॉक ड्रिल थी.

Bhilwara Bomb Threat News: भीलवाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यालय को एक संदिग्ध ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस ई-मेल के वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्परता से कलेक्ट्रेट परिसर खाली करवाकर बाहर निकाला गया. बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह एक मॉकड्रिल का हिस्सा थी, जिसे सुरक्षा उपायों की जांच और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित किया गया था.

सुबह 10:45 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय को बम धमकी वाला मेल मिला, जिससे  पूरे कार्यालय मे हड़कंप मच गया. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत परिसर खाली करवाया और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया. सुरक्षाबलों के साथ-साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर निगरानी बनाए रखी. जांच के बाद पता चला कि यह एक मॉकड्रिल थी, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में प्रशासन और और कर्मचारी कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

जिला और पुलिस प्रशासन सतर्कता देखने को मिली

कलेक्ट्रेट परिसर में काम कर रहे कई कर्मचारी और अधिकारी शुरुआत में इस धमकी से बेहद घबराए हुए नजर आए. परिसर के बाहर जमा भीड़ में भी बेचैनी साफ देखी जा सकती थी. कई लोग एक-दूसरे से मेल की जानकारी पूछते दिखे. लेकिन जब यह जानकारी मिली कि यह सब एक पूर्व नियोजित मॉकड्रिल है, तो सभी ने राहत की सांस ली. इस मॉकड्रिल में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तत्परता और सतर्कता देखने को मिली. सूचना के तुरंत बाद बिना किसी देरी के परिसर को खाली कराया गया, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया और सुरक्षा टीमों ने घटनास्थल पर समय रहते पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है. मॉकड्रिल से हमें सीख मिलती है कि मुश्किल समय में बिना घबराए कैसे सही फैसला लें. कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि यह अभ्यास ये जांचने के लिए था कि हमारी तैयारी कैसी है और क्या सुधार चाहिए. ऐसे अभ्यास आगे भी होते रहेंगे. शुरुआत में हलचल जरूर हुई, लेकिन यह एक कामयाब और जरूरी अभ्यास साबित हुआ.

Input By : सुरेन्द्र सागर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget