एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा में सड़क खोदने पर भड़के मेयर, जेईएन के पकड़े पैर, शहर में बना चर्चा का विषय

Rajasthan News: भीलवाड़ा में बिना अनुमति सड़क खुदाई पर महापौर राकेश पाठक ने जलदाय विभाग के जेईएन के पैर पकड़ लिए. इसका वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है. 

राजस्थान प्रदेश के भीलवाड़ा शहर के पंचमुखी मोक्षधाम से पंचमुखी हनुमान मंदिर तक जलदाय विभाग का नगर निगम की बिना अनुमति के सड़क खोदने से आमजन को होने वाली परेशानी के चलते महापौर राकेश पाठक सोमवार को नाराज हो गए.

उन्होंने विभाग के जेईएन से जवाब-तलब करते हुए हाथ जोड़ने के साथ ही उसके पांव तक पकड़ लिए. इसका वायरल वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है. जलदाय विभाग की ओर से पाइप लाइन डालने पर महापौर राकेश पाठक अड़ गए.

पार्षद हेमंत शर्मा ने काम रुकवा दिया

बिना रोड कटिंग की अनुमति लिए जलदाय विभाग का ठेकेदार सड़क को खोद रहा था. इसका पता चलने पर पार्षद हेमंत शर्मा ने काम रुकवा दिया. इस बीच जलदाय विभाग के जेईएन श्रीराम मीणा पहुंचे और काम चालू कराने के लिए दबाव डालने लगे. पार्षद शर्मा ने महापौर पाठक को मौके पर बुलवा लिया. 

इस वीडियो में महापौर राकेश पाठक कहते सुनाई दे रहे हैं कि सर, पंचमुखी श्मशान घाट से लेकर पंचमुखी मंदिर तक आपने 2 महीने पहले रोड खोदी. हम आपसे कह रहे हैं कि पंच पूर्णिमा आ रही है, गुरु पूर्णिमा आ रही है. रोड बना दो. आपके हाथ जोड़ रहे हैं. आप कैसे मानते हो बताओ?

क्या आप मुख्यमंत्री जी से ऊपर हो- राकेश पाठक

राकेश पाठक ने कहा, आप कुछ नहीं करते हो. क्या निगम से आपने रोड कटिंग नहीं ली? आप इल्लीगल काम क्यों कर रहे हो? आपदा नियंत्रण कक्ष ने आदेश जारी कर दिए हैं कि सितंबर माह तक कोई भी रोड नहीं खोदा जाएगा. फिर आप रोड क्यों खोद रहे हो? क्या आप मुख्यमंत्री जी से ऊपर हो? 

आपने मुझे बोला, विधायक साहब ने बोला है. विधायक साहब अवैधानिक काम करने के लिए नहीं बोलते हैं. वो अवैधानिक काम करने की कभी नहीं कहते हैं. यह समस्या क्या आजकल में खड़ी हुई है? बरसों से समस्या थी, तो एक महीने और रुक सकता था. कोई व्यक्ति गिर के मर जाएगा.

हमने निगम में आवेदन कर दिया- श्रीराम मीणा 

जलदाय विभाग के जेईएन श्रीराम मीणा ने कहा कि हमने निगम में आवेदन कर दिया है. इस पर नगर निगम के महापौर राकेश पाठक बोले कि केवल आवेदन देने से ही काम थोड़े ही चलता है, अनुमति भी तो मिलनी चाहिए. इसके बाद उन्होंने निगम के अतिक्रमण दस्ते को बुलवाकर जेसीबी को जब्त करवा लिया.

इधर, जलदाय विभाग के जेईएन श्रीराम मीणा ने बताया कि खोदी गई सड़क पर सीसी की जा रही है. बारिश के कारण शेष खुदाई पर सीसी नहीं हो रही. पार्षद मौके पर पहुंचे और जेसीबी की चाबी ले गए. इससे काम बंद हो गया.

जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं हो रही

राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी और प्रशासन इस कदर हावी है कि भीलवाड़ा जिले में 7 में से 7 बीजेपी व समर्थित विधायक और सांसद भी बीजेपी से हैं. लेकिन बावजूद इसके, जनता के चुने गए जनप्रतिनिधि, जनता के मुद्दे उठाने के लिए अधिकारियों के पैरों में गिरने को विवश हैं.

यह सरकार नहीं, सर्कस है, जहां माफिया हावी है और भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता को छोड़िए, यहां तो जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं हो रही. अधिकारी बड़ी निर्लज्जता के साथ सार्वजनिक रूप से जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं. 

मामला पुलिस और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोपों से जुड़ा

राजस्थान प्रदेश के बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा से बीजेपी विधायक कैलाश मीणा के थाने के बाहर धरना देने और डिप्टी एसपी के पैर छूने की घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं. यह मामला पुलिस और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत के गंभीर आरोपों से जुड़ा है.

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Input By : सुरेंद्र सागर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget