एक्सप्लोरर

Bharatpur News: गंदा पानी घर में घुसने से महिलाएं परेशान, पानी की टंकी पर चढ़कर किया प्रदर्शन

Women Protest in Bharatpur: भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Bharatpur News Today: राजस्थान के भरतपुर जिले के हलैना कस्बे में आज तीन महिलाएं आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़ गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग करती रही. 

काफी देर के बाद महिलाएं आकाशीय पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए सहमत हो गई. आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाओं का कहना था उनके कस्बे में काफी पुराना तालाब है. कस्बे के सभी घरों का पानी इसी तालाब में जाता है, लेकिन अब तालाब के चारों तरफ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है. 

विरोध में आकाशीय टंकी पर चढ़ी महिलाएं
जिसकी वजह से कस्बे का गंदा पानी तालाब में भरकर बाहर आने लगता है. महिलाओं ने बताया कि कस्बे से आने वाला ये गंदा पानी तालाब के आसपास बने घरों के अंदर घुसने लगता है. 

पानी से बदबू आने की वजह से आसपास के लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है. इस गंदे पानी की वजह से बरसात के समय जहरीले कीड़े घरों के अंदर घुस जाते हैं, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है.

'शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई'
आकाशीय टंकी पर चढ़ कर विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि कस्बे की नालियों से घरों का गंदा पानी इस तालाब में जाता है. अतिक्रमण की वजह से पानी तालाब से ओवरफ्लो होकर घरों में घुस जाता है. 

स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायत पर किसी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की. इसलिए आज मजबूर होकर महिलाओं को अपनी मांग के लिए आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा. 

प्रशासन ने दिया ये आश्वासन
आकाशीय पानी की टंकी पर महिलाओं के चढ़ने की सूचना पर मौके पर वैर तहसील के तहसीलदार महेश शर्मा भी पहुंच गए. मौके पर तहसीलदार महेश शर्मा ने बताया कि तालाब से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर तीन महिलाएं आकाशीय पानी की टंकी पर चढ़ गई थी.

तहसीलदार महेश शर्मा ने बताया आकशीय पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिलाओं को समझाने की कोशिश की गई है. दो दिन बाद अतिक्रमण का सीमांकन कराकर अतिक्रमण को हटाया जायेगा. समझाने के बाद महिलाएं पानी की टंकी से नीचे उतर आई हैं. सोमवार को तालाब की पैमाइश कराकर, जरुरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: राजस्थान सरकार के इस फैसले से नाराज हुए सचिन पायलट! CM भजनलाल शर्मा को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget