एक्सप्लोरर

नौतपा के चौथे दिन भरतपुर का तापमान 49 डिग्री के पार, नगर निगम ने कराया सड़क पर पानी का छिड़काव

Nautapa 4th Day: पिछले दिनों सड़क पर हुई युवक की मौत मामले का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. परिजनों ने कहा है कि गर्मी से मौत हुई थी. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

Rajasthan Heatwave: राजस्थान के भरतपुर जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. बाजार में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है. चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं. व्यापारियों ने दुकानों के आगे हरे रंग की त्रिपाल लगा राखी है. नौतपा के चौथे दिन आज मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तक भरतपुर का तापमान 49.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सरकार के निर्देश पर नगर निगम ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों को सड़कों पर उतार दिया है.

कुम्हेर गेट से बिजलीघर तक पानी का छिड़काव हो रहा है. भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच आरबीएम अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव कपूर ने बताया है कि अस्पताल में अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द और घबराहट के आ रहे हैं. पिछले दिनों युवक का शव सुभाष नगर में सड़क पर पड़ा हुआ मिला था. युवक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया.


नौतपा के चौथे दिन भरतपुर का तापमान 49 डिग्री के पार, नगर निगम ने कराया सड़क पर पानी का छिड़काव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा

डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है. मृतक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र हजारी लाल के रूप में हुई है. परिजनों ने मौत का कारण गर्मी को बताया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. लेकिन मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा. परिजनों ने बताया कि युवक सुबह तारीख पर पेशी के लिए कोर्ट जाने की बात कहकर निकला था. दोपहर में पेशी से वापस पिता के पास आनन्द नगर कॉलोनी जा रहा था. लगभग 3 बजे सड़क पर युवक पड़ा हुआ मिला. 

Rajasthan: उदयपुर में बारातियों की जीप और बाइक में भिड़ंत, भीषण आग में बाराती झुलसे, 3 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget