एक्सप्लोरर

Bharatpur: हत्या मामले में पूर्व सरपंच कारतूस के साथ गिरफ्तार, धौलपुर पुलिस ने रखा था पांच हजार का इनाम

भरतपुर पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है. धौलपुर पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम रखा था. पूर्व सरपंच के खिलाफ धौलपुर और मध्य प्रदेश में 13 मुकदमे दर्ज हैं.

Bharatpur Crime News: भरतपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में धौलपुर से फरार वांटेड को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि इनामी बदमाश धौलपुर जिले की एक पंचायत समिति का दो बार सरपंच भी रह चुका है. हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पर धौलपुर पुलिस ने पांच हजार का इनाम रखा था. उसके पास से 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. 37 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर धौलपुर जिले में कंचनपुर थाना इलाके के गांव बिलौनी का निवासी है.

धौलपुर और मध्य प्रदेश के थानों में 13 मुकदमे दर्ज

धौलपुर और मध्य प्रदेश के कई थानों में बदमाश के खिलाफ करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं. धौलपुर पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काफी समय से जुटी हुई थी. भरतपुर पुलिस को बदमाश के कार में आने की सूचना मिली थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भरतपुर की पुलिस ने धौलपुर पुलिस को सूचना दे दी है. भरतपुर पुलिस बदमाश को आज कोर्ट में पेश करनेवाली थी.

Gujarat Police: गुजरात पुलिस ने TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को जयपुर से हिरासत में लिया, जानें क्या है आरोप

पांच हजार के इनामी को भरतपुर पुलिस ने पकड़ा

शहर कोतवाली की एएसआई सीमा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान शक होने पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जीतू उर्फ जीतेन्द्र धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलौनी का रहने वाला है. धौलपुर पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है. उन्होंने कहा कि बदमाश के खिलाफ धौलपुर और मध्य प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं. भरतपुर के मुखर्जी नगर से बदमाश को धर दबोचा गया है. कारतूस बरामद होने पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget