एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में छात्र संघ चुनाव में वोट डालने आया इनामी बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में छात्र संघ चुनाव में वोट डालने के लिए इनामी बदमाश आया था. पुलिस ने बदमाश को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में हुए कॉलेज छात्रसंघ चुनावों (Student Union Election) में वोट डालने के लिए 2 हजार रुपये का इनामी बदमाश आया था, इस बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. जानकरी के अनुसार यह बदमाश फायरिंग के 5 मामलों में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया बदमाश  21 साल का अजय जाट निवासी गांव झामरी थाना बयाना का रहने वाला है. जो विगत दिन महारानी श्री जया कॉलेज में हो रहे छात्र संघ चुनावों में वोट डालने के लिए आया था.

यह बदमाश महारानी श्री जया कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है, आरोपी अजय के खिलाफ फायरिंग के 5 मामले थानों में दर्ज हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था मगर यह काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस को पता चला कि फरार इनामी बदमाश आज महारानी श्री जया कॉलेज में मतदान करने आया है तो पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. मगर यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर कार से फरार हो गया, पुलिस द्वारा पीछा करके कई घंटे की मशक्कत करने के बाद इस बदमाश को पुलिस ने जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर दबोच लिया जिसके कब्जे से पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

Student Union Election Results 2022: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में ABVP का डंका, इनके सिर सजा जीत का सेहरा

पिस्टल और जिंदा कारतूस किए बरामद

लखनपुर थाना प्रभारी विशम्भर ने बताया कि अजय झामरी नामक एक बदमाश जिसके खिलाफ फायरिंग के 5 मामले दर्ज हैं और जिस पर 2 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यह बदमाश शहर में घूम रहा है जिसका पीछा किया और देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार इनामी बदमाश अजय के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद की है.

Kota News: शिक्षक दिवस पर किया जाएगा 15 हजार शिक्षकों का सम्मान, ओम बिरला और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget