एक्सप्लोरर

थाना प्रभारी की दबंगई! सब्जी के पैसे मांगने पर दुकानदार को किया गिरफ्तार, जानें फिर क्या हुआ?

Bharatpur News: दुकानदार ने पुलिसकर्मियों को दो महीने तक सब्जी उधार दी थी. उसने आरोप लगाए कि जब पैसे मांगे तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के एक थाना प्रभारी की दबंगई का मामला सामने आया है. दुकानदार ने आरोप लगाया कि पुलिस थाने के मेस में बनने वाले सब्जी के पैसे मांगने पर सब्जी दुकान के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना वैर विधानसभा क्षेत्र के तहत जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खेरली मोड पुलिस थाने की है. 

बताया गया है कि गांव बाछरैन गांव के रहने वाले मनीष माली और उसके मामा जवाहर सिंह माली खेरली मोड थाने के पास सब्जी की दुकान चलाते हैं. पुलिस थाने के मेस में पुलिसकर्मियों के लिए जो खाना बनता है उसके लिए सब्जी मनीष की दुकान से ली जाती है. लगभग दो महीने से पुलिसकर्मी सब्जी उधार लेते रहे थे जब सब्जी वाले के लगभग 9 हजार रुपये हो गए तो सब्जी के दुकानदार ने सब्जी देने से मना कर दिया. 

दुकानदार को पैसे मांगना भारी पड़ गया. थाना प्रभारी महेश कुमार मीना ने अपने दो कांस्टेबल भूरी मीना और अरविंद सिंह को सब्जी की दुकान पर भेजा और उन्होंने सब्जी देने से इनकार करने और पैसे मांगने पर मनीष माली के साथ मारपीट की और उसे गिरफ्तार कर लिया. जब मनीष के मामा को पता लगा तो वह पुलिस थाने पर पहुंचे.

मनीष के मामा के मुताबिक, उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि चलो कोई बात नहीं सब्जी के पैसे मत दो लेकिन मनीष को छोड़ दो लेकिन पुलिसकर्मियों ने मनीष के मामा को भी थाने में बैठा लिया और उसके साथ भी मारपीट की जब मनीष की मां वहां पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसकी मां को भी धक्के देकर वहां से भगा दिया. 

विधायक ने की शिकायत 

जब वैर विधायक बहादुर सिंह कोली को घटना की जानकारी मिली तो विधायक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि खेरली मोड थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा लोगों का शोषण कर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. 

पुलिस अधीक्षक ने भेजा लाइन 

भरतपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि खेरली मोड थाना प्रभारी महेश कुमार मीना के खिलाफ कुछ शिकायतें मिलने पर उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget