एक्सप्लोरर

वीडियो बनाकर धमकी और ब्लैकमेलिंग का हुआ खेल, प्रताड़ना से तंग आकर रेप पीड़िता ने की खुदकुशी

Rape Victim Suicide Case: भरतपुर में रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला ने आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया. पति ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Rajasthan Crime News: भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है. रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला के पति ने 4 लोगों पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वारदात में शामिल तीन आरोपी अभी भी सलाखों से बाहर हैं. बाहर रहकर आरोपी महिला पर लगातार फब्तियां कस रहे थे. प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मौत को गले लगा लिया.

पति ने महिला की मौत का जिम्मेदार उच्चैन अस्पताल को भी ठहराया है. फांसी लगाने के बाद पति पत्नी को लेकर उच्चैन अस्पताल गया. आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना इलाज किए आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इस दौरान महिला की मौत हो गई. महिला के पति ने बताया, "पत्नी घर पर बाथरूम में नहा रही थी. पड़ोसी ने घर में घुस कर पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए. महिला को पड़ोसी की मौजूदगी का आभास नहीं हुआ. एक दिन पत्नी घर से खेत जा रही थी. रास्ते में पड़ोसी ने रोककर आपत्तिजनक वीडियो फोटो दिखाए. पत्नी को धमकी दी गई कि वीडियो फोटो के बारे में बताने पर बेटे को जान से मार देगा." पति के मुताबिक आपत्तिजनक वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला से कई बार घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया.

रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान

नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए. आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया. आपत्तिजनक वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी रेप किया गया. आरोपी ने होटल में भी महिला के आपत्तिजनक फोटो वीडियो बना लिए. 22 अक्टूबर को आरोपी ने फोन कर बताया कि होटल और घर के आपत्तिजनक फोटो वीडियो हैं. भरतपुर नहीं आने पर वायरल करने की धमकी दी गई. धमकी से डर कर महिला ट्रेन के जरिए भरतपुर लौट आई. आरोपी ने महिला के साथ मकान में शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया.

पति बोला फब्तियां कसते थे आरोपी

23 अक्टूबर को भी आरोपी साथियों के साथ महिला को गाड़ी में ले गया. सभी आरोपी महिला को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे. 24 अक्टूबर को आरोपियों ने महिला को छोड़ दिया. उच्चैन पहुंचने पर महिला ने पति को आपबीती बताई. पति ने उच्चैन थाने में 4 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

उच्चैन थाना प्रभारी गिर्राज मीणा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे महिला का पति मजदूरी के लिए घर से निकल गया. महिला ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला को फांसी के फंदे से लटकता देख परिजनों ने पति को फोन किया. घर लौटने पर पति पत्नी को उच्चैन अस्पताल लेकर गया. डॉक्टरों ने महिला को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया. थाना प्रभारी का कहना है शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान भजनलाल शर्मा सरकार का दूसरा बजट होगा पेश, स्वास्थ्य और रोजगार पर होगा पूरा फोकस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget