एक्सप्लोरर

Bharatpur: परात को लेकर झगड़े में साधुओं ने की थी पुजारी की हत्या? शव के चार टुकड़े बरामद, अभी नहीं मिला सिर

Bharatpur Murder: आरोपी साधु के खिलाफ कासगंज जिले में 8 केस दर्ज हैं, जो हत्या के प्रयास, लूट-चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं. मृतक पुजारी के भतीजे ने इन साधुओं पर हत्या का शक जताया था.

Bharatpur Pujari Murder: राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके में 21 दिसंबर 2022 को चामण माता मंदिर के पुजारी महामुद्दीन उर्फ वहाबुद्दीन की निर्मम हत्या कर दी गई थी. इसके बाद शव के चार टुकड़े कर, बोरे में बांधा गया और नदी किनारे फेंक दिया गया. इस मामले में मुख्य आरोपी साधु को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए साधु से मंदिर के मृतक पुजारी से का झगड़ा हो गया था, जिसकी वजह एक परात थी. इस लड़ाई के चलते उसने अपने साथी साधुओं के साथ मिलकर धारदार हथियार से पुजारी की हत्या कर दी और शव के पांच टुकड़े कर प्लास्टिक के दो बोरों में भर दिए. इसके बाद पार्वती (बामनी) नदी किनारे बीहड़ में फेंक कर फरार हो गए. मृतक पुजारी के शव के चार टुकड़े बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन अभी तक सिर नहीं मिल सका है. 

साधुओं ने की पुजारी की हत्या?
जानकारी के अनुसार, आरोपी साधु चामण माता मंदिर के पास बनी एक गुफा पर और दो साधुओं के साथ रहता था. हत्या के मामले में दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. 

गौरतलब है कि कंचनपुर थाना इलाके के भीमगढ़ गांव के पास चामण माता मंदिर पर पुजारी महामुद्दीन उर्फ वहाबुद्दीन, पुत्र शेरखान पूजा अर्चना करता था. मंदिर के पास गुफा में तीन अन्य साधु रहते थे. पुराने विवाद को लेकर साधुओं ने धारदार हथियारों से चामण मंदिर के पुजारी महामुद्दीन की काटकर निर्मम हत्या की थी. 

मृतक पुजारी के भतीजे ने दर्ज कराया केस
एसएचओ शर्मा ने बताया कि घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. मामले में पुजारी के भतीजे जाकिर हुसैन ने गुफा में रहने वाले साधुओं पर हत्या का शक जताया था. तीनों साधुओं को नामजद मामला दर्ज कराया था. हत्या करने के बाद गुफा में रह रहे साधु फरार हो चुके थे.

क्या कहना है पुलिस का 
धौलपुर के कंचनपुर थाना के थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि हत्या का आरोपी कासगंज जिले का निवासी महेश दास सहावर थाने के अलाद्दीनपुर गांव का रहने वाला है. आरोपी बाबा का असली नाम जालिम सिंह पुत्र मनोहर सिंह यादव है. आरोपी बाबा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाने में आठ मामले दर्ज हैं. जो हत्या के प्रयास, लूट-चोरी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट से जुड़े हैं. इलाके के भीमगढ़ गांव के चामण माता मंदिर के पुजारी महाबुद्दीन की हत्या करने वाले आरोपी बाबा महेश दास को उत्तर प्रदेश के मथुरा बस स्टैंड से धौलपुर की पुलिस ने पकड़ा है.

पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरी तंत्र के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया है कि आरोपी बाबा महेशदास यूपी का जालिम सिंह है. पुलिस ने बताया कि कासगंज का जालिम सिंह कंचनपुर के भीमगढ़ में आकर बाबा महेश दास बनकर रह रहा था. पूरे मामले को लेकर गिरफ्तार किए गए बाबा से पूरे घटनाक्रम की पूछताछ की जा रही है. साथ में उसके अन्य साथी बाबाओं की भी तलाश जारी है. जिन्होंने चामण माता मंदिर के पुजारी महाबुद्दीन उर्फ भावउद्दीन की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए थे, जिनमें से मृतक पुजारी के सिर का अभी तक कोई पता नहीं लगा है.

एक परात के कारण हुआ झगड़ा 
कंचनपुर थानाधिकारी ने बताया कि चामण माता मंदिर के पुजारी और गुफा में रहने वाले बाबा महेश के बीच एक परात को लेकर झगड़ा चल रहा था, जो पुजारी की हत्या का कारण बनी. बताया गया है कि बाबा महेश दास मंदिर के पुजारी से परात मांग के ले गया था. जब परात को पुजारी मृतक महाबुद्दीन उर्फ भावुउद्दीन मांगने गया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसमें महेश दास ने अन्य दो साधुओं के साथ मिलकर पुजारी महामुद्दीन को मौत के घाट उतार दिया. साथ में आरोपी बाबा केशवदास और सियाराम की तलाश की जा रही है, जो अभी फरार हैं.

यह भी पढ़ें: Kota: नदी किनारे मिला 6 साल की मासूम का पत्थर से बंधा शव, वारदात की आशंका में जांच हुई तो निकली पुरानी परंपरा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget