एक्सप्लोरर

Bharatpur: बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए भरतपुर संभाग में पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र', हजारों गिरफ्तार

Rajasthan News: भरतपुर संभाग में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हजारों बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस महानिरीक्षक गौरव माथुर ने कार्रवाई के लिए 25 अप्रैल तय किया था.

Operation Sudarshan Chakra: भरतपुर संभाग में पुलिस ने 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र' के तहत हजारों बदमाशों को पकड़ा है. ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में एक साथ चलाया गया. पुलिस के ऑपरेशन सुदर्शन चक्र की भनक लगते ही बदमाशों में हड़कंप मच गया. कई बदमाश भूमिगत हो गए और कई बदमाश राज्य से बाहर चले गए.

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव माथुर ने 25 अप्रैल तारीख तय कर एक साथ दबिश देने का प्लान बनाया था. सभी जिला पुलिस अधीक्षक को थानों और गावों के बदमाशों की सूची बनाकर दी गई. बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर रूट भी तय कर दिया गया.

पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र'

पकड़े गए 280 बदमाशों में स्थायी वारंटी और घोषित मफरूर, 108 बदमाश वांटेड, 24 बदमाश हत्या, हत्या का प्रयास, फायरिंग, सरकारी कर्मियों पर हमला और साइबर ठगी में वांछित थे. 69 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों के मकानों पर दबिश देकर पकड़ा गया. पकड़े गए 1367 बदमाशों पर झगड़ा, शांति भंग करने का आरोप है. 44  आदतन बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है.

पकड़े 17 बदमाशों पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बंदूक, 10 अवैध देशी कट्टे, 6 कारतूस और 6 धारदार हथियार बरामद किये हैं. अवैध शराब के धंधे में शामिल 67 बदमाशों पर मामला दर्ज है. उनके कब्जे से 3800 अवैध शराब के पब्बे और 40 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है.


Bharatpur: बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए भरतपुर संभाग में पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र', हजारों गिरफ्तार

हजारों बदमाशों को किया गया गिरफ्तार 

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से 8 टन बजरी, 8 टन पत्थर और 4 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं. सार्वजनिक स्थल पर जुआ- सट्टा खेलने के 148 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है. बदमाशों के खिलाफ 69 मामले दर्ज थे. ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में सभी थानों के पुलिसकर्मी, क्यूआरटी, आरएसी कंपनी के जवानों को शामिल किया गया. बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की 300 से अधिक टीमें बनाई गईं थीं. 1500 पुलिस अधिकारी और जवानों ने 1186 जगह दबिश देकर संभाग में 2173 वांछित बदमाशों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है. 

Bharatpur News: आंदोलनस्थल पर प्रदर्शनकारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार को मुआवजा मिलने तक जारी रहेगा चक्का जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget