एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक रात में पकड़े 800 वॉन्टेड क्रिमिनल, जिले के सभी हवालात फुल

Bharatpur Police: पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ यह अभियान अभी जारी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि अभी और भी काफी फरार अपराधी पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं. यह अभियान पूरे राजस्थान में चलाई जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान में बढ़ते अपराध को देखते हुए असामाजिक तत्व और वांटेड अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने महा अभियान चलाया है. पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये गए अभियान में संभाग में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व, वांछित अपराधियों और वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. 

राजस्थान के भरतपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ही रात में लगभग 100 जगह दबिश देकर लगभग 800 अपराधियों को गिरफ्तार किया. ये सभी अपराधी वांटेड हैं और फरार चल रहे हैं. एक साथ 800 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद सभी थानों के हवालात लगभग फुल हो गए हैं. 

800 फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

जिला पुलिस की एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई को देखकर और 800 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद आम जनता में भी इस बात की चर्चा है. पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ यह अभियान अभी जारी है. यह उम्मीद की जा रही है कि अभी और भी काफी फरार अपराधी पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. 

बताया गया कि विभिन्न अपराधों में शामिल अपराधी और असामाजिक तत्व पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने एक महाभियान चलाया, जिससे अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके. इन पकड़े गए अपराधियों में अधिकतर ऐसे हैं जो असामाजिक तत्व और वांटेड हैं जो फरार चल रहे थे. इन सभी अराधियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हैं. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को देखते हुए अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस से बचने के लिए भाग रहे हैं. 

क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का 

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्व और वांछित अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत भरतपुर जिले के सभी थानों में टीम गठित कर एएसपी और डिप्टी एसपी के नेतृत्व में पूरे जाप्ते के साथ जिले में करीब 100 जगह दबिश दी गई. अभी भी दबिश चल रही है इसमें लगभग 800 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, इसमें सभी प्रकार के अपराधी हैं. आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है. पकड़े गए अपराधी में से कुछ थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं तो कुछ हार्डकोर अपराधी भी है. पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय के अनुरूप कार्य किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Siyasi Scan: छात्र राजनीति में हार के बाद किसी चुनाव में नहीं मिली शिकस्त, पार्टी का अध्यक्ष बनने से चूक गया था ये दिग्गज नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के 'गालीबाज' मंत्री गौतम दक बैकफुट पर, कांग्रेस ने 'असली चरित्र' दिखाने की दी चेतावनी
राजस्थान के 'गालीबाज' मंत्री गौतम दक बैकफुट पर, कांग्रेस ने 'असली चरित्र' दिखाने की दी चेतावनी
Jaipur News: भैराणा धाम जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा, संतों के समर्थन में कांग्रेस, BJP का पलटवार
जयपुर: भैराणा धाम जमीन विवाद बना सियासी मुद्दा, संतों के समर्थन में कांग्रेस, BJP का पलटवार
Jodhpur News: HC आदेश के बाद जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़
जोधपुर: HC आदेश के बाद जोधपुर पहुंचा आसाराम, एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़
Ajmer News: कांग्रेस नेता रामसिंह मर्डर केस में खुलासा, पहली पत्नी, बेटे और बेटी ने रची साजिश
अजमेर: कांग्रेस नेता रामसिंह मर्डर केस में खुलासा, पहली पत्नी, बेटे और बेटी ने रची साजिश

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget