एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भरतपुर में ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1370 बदमाश गिरफ्तार

Bharatpur: संभाग के चारों जिलों में 1860 पुलिस अधिकारियों की 309 से ज्यादा टीमें बनाई गईं. इन टीमों में पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे. सभी टीमों ने मिलकर अलग-अलग जगह पर कार्रवाई की.

Rajasthan Police News: राजस्थान पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश के बाद भरतपुर संभाग में भी ऑपरेशन वज्र प्रहार चलाया गया जिसमें अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई. भरतपुर संभाग के चारों जिलों भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में पुलिस ने टीम गठित कर एक साथ 12 सौ 23 जगहों पर अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी.

संभाग के चारों जिलों में 1860 पुलिस अधिकारियों की 309 से ज्यादा टीमें बनाई गईं. इन टीमों में पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे. सभी टीमों ने मिलकर अलग-अलग जगह पर दबिश देकर कुल 1370 चालान शुदा अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

पकड़े गए आरोपियों में 148 स्थाई वारंटी, 299 वांछित अपराधी गिरफ्तार किये है. पुलिस ने 2 आरोपियों से 57 ग्राम स्मैक बरामद की है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट में 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों अपराधियों से 1 कट्टा और 1 पोना बरामद किया गया है. साथ ही 43 ऐसे अपराधी गिरफ्तार किए है जो कि अवैध शराब का कारोबार करते हैं.

उनके कब्जे से 2492 अवैध शराब के पव्वे और 47 लीटर हथकड़ शराब बरामद की है. 75 ऐसे अपराधी गिरफ्तार किए जिनके कब्जे से 45 हजार 5 सौ 25 रुपये, 6 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 10 ATM कार्ड, 1 कट्टा, 2 टेपीरिकॉर्डर, 250 मीटर लाल बत्ती, 1 गुल्ला जिलेटिन की छड़, 6 ट्रेक्टर बजरी से भरे हुए, 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई. पुलिस की इस कार्रवाई से चारों जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया. पुलिस पकड़ से दूर रहे आरोपी या तो जिलाबदर हो गए है या अण्डर ग्राउंड हो गए हैं.  

क्या कहना है पुलिस का

भरतपुर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह ने बताया है कि भरतपुर रेंज में वज्र प्रहार ऑपरेशन के तहत छापामारी की कार्रवाई की गई है इसमें काफी सफलता मिली है.

रेंज के चारों जिलों की पुलिस के अधिकारियों सहित लगभग 2000 के जाब्ते ने 3 सौ से अधिक टीमें बनाकर लगभग 12 सौ जगह पर कार्रवाई की है जिसका परिणाम काफी अच्छा रहा है. लगभग 150 स्थाई वारंटी और वांटेड आरोपी जिनकी गिरफ्तारियां होनी थी जो काफी समय से फरार चल रहे थे ऐसे आरोपी पकड़े गए हैं. कुल मिलकर 1370 लोगों को गिरफ्तार किया है.  

कैसेज में वांटेड में 151 में जो आसमाजिक तत्व हैं एक दिन में यह कार्रवाई की गई है. अपराधियों के सलाखों के पीछे जाने से पुलिस थानों की पेंडेंसी का निस्तारण होगा साथ ही आने वाले दिनों में क्राइम भी कम होगा क्योंकि अपराधी जब सलाखों के पीछे रहेगा सरकारी सिस्टम के अंदर रहेगा तो क्राइम कम होगा.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget