एक्सप्लोरर

भरतपुर: शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो दुकानदार को उतारा मौत के घाट, बदमाश UP से गिरफ्तार

Bharatpur News: शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं देने पर दुकानदार की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो फरार हो गए थे. अब इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

राजस्थान के भरतपुर में 13 जुलाई को चिकसाना के फुलवारा गांव में दुकानदार की पांच बदमाशों ने हत्या कर दी थी. बदमाशों ने शराब पार्टी के लिए 1500 रुपये और दुकान से अन्य सामान नहीं देने पर अशोक कुमार को मौत के घाट उतार दिया था. अब इन हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, दुकानदार पर फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तीन बदमाशों को पकड़ लिया था, लेकिन दो बदमाश फरार हो गए थे. पुलिस दोनों फरार बदमाशों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी लेकिन उनका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा.

फरार दोनों बदमाश जीतेन्द्र ठाकुर और कुलदीप ठाकुर निवासी गांव पीपला, थाना चिकसाना भरतपुर जो उत्तर प्रदेश के लिए वांछित थे उनको उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस को जब पता लगा कि दोनों बदमश मथुरा की जेल में बंद हैं तो भरतपुर पुलिस ने दोनों बदमाशों को मथुरा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फायरिंग की घटना स्थल पर ले जाकर बदमाशों से दुकानदार की हत्या करने में प्रयोग में ली गई एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर भरतपुर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि फुलवारा गांव निवासी अशोक कुमार किराने की दुकान चलाता था. एक दिन पड़ोसी गांव पीपला के बदमाश बाइक से दुकान पर आए और शराब पीने के लिए 1500 रुपए मांगे लेकिन दुकानदार ने रुपये देने से मना कर दिया.

बदमाशों पर पहले से मामले दर्ज

इससे नाराज होकर बदमाशों ने गोली मारकर दुकानदार अशोक कुमार की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे. तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था और फरार चल रहे दो आरोपियों को गुरुवार (7 अगस्त) को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget