एक्सप्लोरर

Rajasthan Police पर गंभीर आरोप: 'गर्भवती से की मारपीट, पेट पर लात मारने से बच्चे की मौत'

दो लोगों की हत्या मामले में बजरंग दल के आरोपित सदस्य की मां ने राजस्थान पुलिस पर उसकी गर्भवती बहू से मारपीट का आरोप लगाया है. मां का कहना है कि बहू के पेट पर लात मारने की वजह से उसका गर्भपात हो गया.

Bharatpur Murder Case: हरियाणा पुलिस गो रक्षकों के दो लोगों के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी की मां की उस शिकायत की जांच कर रही है जिसमें उसने दावा किया है कि छापेमारी करने आए राजस्थान पुलिस के कर्मियों ने उसकी गर्भवती बहू से मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया. मोनू मानेसर के नेतृत्व वाले गोरक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस जबरन उसके दो बेटों को उठा ले गई है.

राजस्थान पुलिस ने कथित तौर पर बजरंग दल से जुड़े इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया है. मोनू और पंडित उन चार लोगों में शामिल हैं जो राजस्थान के भरतपुर से कथित तौर पर दो लोगों के अपहरण के मामले में आरोपी हैं जिनके शव जली हुई हालत में हरियाणा के भिवानी में गुरुवार को मिला था.

पुलिस पर महिला के साथ मारपीट का आरोप

नूह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि दुलारी देवी की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. देवी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान पुलिस की टीम ने महिलाओं सहित उनके परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार की सुबह मारपीट की. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान पुलिस के करीब 40 कर्मी जबरन घर में घुस गए और श्रीकांत के बारे में पूछने लगे. महिला ने दावा किया, ‘‘जब मैंने कहा कि मेरा बेटा घर पर नहीं है तो उन्होंने मेरी और बेटे की गर्भवती पत्नी कमलेश की पिटाई की. उन्होंने गालीगलौज की और मेरे दो बेटों विष्णु और राहुल को अपने साथ ले गए.

पेट में लात मारने से हुआ गर्भपात: शिकायतकर्ता

महिला का कहना है कि हमें अब भी पता नहीं कि उन्हें कहा ले जाया गया है.’’ देवी ने कहा कि उनकी बहू का गर्भ नौ महीने का हो चुका था. पुलिस कर्मियों ने श्रीकांत की पत्नी के पेट में लात मारी जिससे उसके पेट में दर्द हुआ. उसे मंडी खेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे नलहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया और वहां मृत बच्चा पैदा हुआ.’ महिला ने दावा किया कि उसकी बहू अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

दुलारी ने मांग की है कि उसके दोनों बेटों विष्णु और राहुल को बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि नवजात को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया. इस स्थिति में पहले जांच की जरूरत है.

यह था मामला

उल्लेखनीय है कि भरतपुर जिले में पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले नासीर (25) और जुनैद (35) के जले हुए शव गुरुवार को भिवानी के लोहारू में जले हुए वाहन में मिले थे. इन दोनों का बुधवार को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. राजस्थान पुलिस ने परिवार के सदस्यों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत पर नामजद पांच लोगों में से एक को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Kota Crime: लव मैरिज के 4 साल बार पति ने पत्नी को मारी गोली, लोगों को बोला- 'भगवान का त्रिशुल लग गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget