एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में किन्नरों को आ रहा हफ्ता वसूली का कॉल, 50 हजार महीना न देने पर जान से मारने की धमकी

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में किन्नरों को धमकी भरा कॉल आने की जानकारी सामने आई है. कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें रात के वक्त हफ्ता वसूली के नाम पर कॉल करता है और फिर धमकाता है.

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में बदमाश ने किन्नरों (Kinner) को फोन कर जान से मारने की धमकी दी. उसने 50 हजार रुपये महीना देने की मांग की और मांग पूरी न करने पर किन्नरों को जान से मारने की धमकी दी है. इस घटना के बाद कई किन्नर थाने पहुंचे और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने पुलिस के साथ वॉइस कॉल भी शेयर किया है.  यह घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र में हुई है. 
 
किन्नरों की गुरु अपनी शिष्या को मिली धमकी की शिकायत लेकर थाने पहुंची. गुरु ने पुलिस को बताया कि मेरी शिष्या ज्योति बाई के फोन पर किसी अज्ञात बदमाश ने फोन किया. उससे 50 हजार रुपये हफ्ता वसूली की मांग की है और नहीं देने पर गोली मारकर जान लेने की धमकी दी है. बदमाश ने रात को दो अलग-अलग नंबरों से किन्नरों को फोन किया है. हालांकि इस बीच किन्नरों ने समझदारी दिखाते हुए आरोपी के वॉइस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया. इसी वॉइस कॉल को किन्नरों ने पुलिस के साथ शेयर किया है. 
 
थाना प्रभारी ने दी यह जानकारी
बदमाश की धमकियों से घबरा कर किन्नर कुम्हेर थाना पुलिस के पास पहुंचे और अज्ञात बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. हालांकि उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस ने बताया कि किन्नरों ने आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग भी दी है. जिसमें एक व्यक्ति किन्नरों को जान से मारने की धमकी देता हुआ सुनाई दे रहा है. कुम्हेर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया है कि कुछ किन्नर शिकायत लेकर थाने में आए थे, लेकिन कुछ देर बाद किन्नर उठे और चल दिए. उन्होंने थोड़ी देर में आने की बात कही थी. अगर किन्नर मामला दर्ज कराते तो पुलिस बदमाश के खिलाफ कार्रवाई करती. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget