एक्सप्लोरर

ना कोई झंझट, ना कोई विवाद! भरतपुर में अवैध जमीन पर बने गुरुद्वारे को किया गया शिफ्ट

Bharatpur News: भरतपुर में अवैध अतिक्रमण पर बना गुरुद्वारा शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस की मौजूदगी में सिख समुदाय के लोगों ने स्वेच्छा से इस पहल को अंजाम दिया. 

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले में विकास कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अवैध अरिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. 28 दिसंबर को भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा भरतपुर विकास प्राधिकरण की जमीन पर बने गुरुद्वारे को छोड़ दिया था.

प्रशासन एवं समाज में विरोध पैदा न हो और आपसी सद्भाव बना रहे, इसलिए सिख समाज के लोगों ने स्वेच्छा से यूआईटी की जमीन पर बने गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब को पाई बाग स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में शिफ्ट कर दिया, ताकि  अवैध निर्माण को प्रशासन द्बारा हटाया जा सके.

गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाले ने बताया कि जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना था, प्रशासन ने उसे अवैध अतिक्रमण बताया है. हमने आपसी भाईचारा बनाए रखने और विकास में प्रशासन का सहयोग करने के उद्देश्य से समाज के लोगों को समझाया. साथ ही, कलेक्टर से आग्रह किया कि गुरुद्वारे की सेवा करने वाले लोगों को रहने की जगह दें.

प्रशासन ने परिवार को रहने के लिए जगह दे दी है. गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब को पाई बाग स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में शिफ्ट किया जा रहा है. हम प्रशासन से किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं.

तोड़ दिया मकान, छोड़ दिया पूजा स्थल!

गौरतलब है की जिला कलेक्ट्रेट के सामने गुरुवचन सिंह का परिवार विकास प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाकर रह रहा था. परिवार के लोगों ने पास में ही एक श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी के नाम से गुरुद्वारा बनाया हुआ था. प्रशासन ने मकान और गुरुद्वारे को अवैध बताते हुए 28 दिसंबर को मकान तोड़ने की कार्रवाई की लेकिन, प्रशासन ने गुरुद्वारे को नहीं हटाया था. समाज के लोगों द्वारा स्वेच्छा से गुरुद्वारे को हटा लिया गया है. प्रशासन अब वहां से अवैध अतिक्रमण को हटाकर वहां विकास कार्य करा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: सिरोही: लाखों रुपये लेकर फर्जी साइन कर पट्टे बनाने वाला हुआ गिरफ्तार, अब पुलिस खोलेगी कई राज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
Embed widget