एक्सप्लोरर

एक ही जाति और गोत्र के चलते नहीं हो सकती थी शादी, प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

Bharatpur News: प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दी है. दोनों के शव गांव से दूर पेड़ से लटके मिले थे. दोनों एक घर वाले उनकी शादी के फैसले से सहमत नहीं थे.

Bharatpur Couple Suicide: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर थाना इलाके के सारंगपुर गांव में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े के शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में पेड़ पर लटके मिले. प्रेमी और प्रेमिका ने एक ही रस्सी से लटककर अपनी जान दे दी.

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के रहने वाले खेमराज गुर्जर और मौसम का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. खैमराज और मौसम दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही जाति और गोत्र होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने के लिए राजी नहीं हुए.

परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने दोनों
इसके बाद सोमवार सुबह दोनों ने पेड़ पर रस्सी से लटककर जान दे दी. घटना नगर थाना इलाके में सारंगपुर गांव की है. खेमराज (उम्र 25 साल) और मौसम (उम्र 18 साल) दोनों का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था. खेमराज और मौसम के प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों और उनके परिजनों को पहले से थी. दोनों एक ही जाति और गोत्र के थे. खेमराज और मौसम के परिजनों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने.

खेमराज और मौसम एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन नहीं कर परिजन मानने को तैयार नहीं थे. इससे नाराज होकर सोमवार सुबह दोनों ने मौत को गले लगा लिया.

गांव के कुछ लोग जब जंगल की तरफ गए तो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर दोनों के शव पेड़ से लटके पाए गए. खेमराज और मौसम दोनों ने एक ही रस्सी से लटककर फांसी लगाई. ग्रामीणों ने तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

क्या कहना है पुलिस का 
नगर थानाधिकारी हरिलाल मीणा ने बताया कि सोमवार 27 फरवरी की सुबह थाने पर सूचना मिली थी कि गांव सारंगपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में पेड़ पर दो शव लटके हुए मिले. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शीशम के पेड़ से दोनों के शव उतारे गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: उदयपुर में गिरा निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत का मलबा, 7 टन भार के नीचे दबे 4 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget