एक्सप्लोरर

राजस्थान में नशे में धुत कार चालक का आतंक, कई लोग घायल हुए, पुलिस ने कैसे पकड़ा?

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में नशे में धुत कार चालक ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारी. आरोपी झाड़ियों में छिपा मिला. पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान के भरतपुर शहर में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए, अपनी बेकाबू कार से कई वाहनों को और कई लोगों को भी टक्कर मार दी और फरार हो गया. लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और पुलिस ने कार चालक का पीछा किया. पुलिस को पीछा करते हुए देखकर, कार चालक मौके का फायदा उठाकर कार को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने झाड़ियों में छिपे कार चालक को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी अफरातफरी मचाते हुए फरार

घटना विगत देर रात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की रणजीत नगर कॉलोनी की है. सड़क पर नशे में धुत व्यक्ति, अपनी कार को तेज गति से दौड़ाते हुए, कई वाहनों व लोगों में टक्कर मारकर फरार हो गया. लोगों ने उसका काफी पीछा किया, मगर हाथ नहीं आया.

सूचना मिलने पर, पुलिस की कई टीमों ने उसका पीछा किया, तब जाकर कार चालक को पकड़ा जा सका. इतना ही नहीं, उसकी कार का अगला टायर बस्ट भी हो गया था, मगर वह तेज गति से टक्कर मारते हुए, अफरातफरी मचाते हुए फरार हो गया था.

पुलिस ने आरोपी की कार जब्त की

कार चालक की पहचान रविंद्र खंडेलवाल, निवासी पसोपा, जिला डीग के रूप में हुई है, जो भरतपुर शहर में स्थित चोला प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है. देर रात वह अपनी कार से शराब के नशे में निकला और लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गया.

सिमको फैक्ट्री रेलवे फाटक के पास वह कार छोड़कर पास की झाड़ियों में छिप गया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करते हुए, उसकी कार को जब्त कर लिया है.

क्या कहना है पुलिस का 

कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि कार चालक ने शराब का नशा कर रखा था, और तेज गति से चलाते हुए कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी. कई लोग घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget