एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर में असामाजिक तत्वों की खैर नहीं, पुलिस के ऑपरेशन 'सुदर्शन चक्र' के तहत पकड़े गए हजारों बदमाश

Operation Sudarshan Chakra: पुलिस अधिकारियों ने प्लान के मुताबिक एक दिवसीय ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया है. इसके तहत पुलिस की 500 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं और अभी तक 2518 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan Police Operation Sudarshan Chakra: राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए महानिदेशक राजस्थान पुलिस उमेश मिश्रा और अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा दिनेश एमएन ने सख्त निर्देश दिए. निर्देशों के अनुसार, भरतपुर संभाग में पुलिस ने भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में एक साथ ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया है. अभियान में हजारों की संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के सुदर्शन चक्र अभियान की भनक लगते ही अपराधियों में हड़कंप मच गया और कई आरोपी भूमिगत हो गए. वहीं, कई आरोपी राज्य से ही बाहर चले गए हैं.

भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक गौरव माथुर ने रेंज के सभी जिला पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर थानों के और गावों के अपराधियों की लिस्ट तैयार की है. इस सूची के आधार पर बाकी अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की जा रही है. इसी के साथ रूट भी तय किया जा रहा है ताकि 27 तारीख को एक साथ कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा जा सके.

पुलिस ने बनाईं 500 से ज्यादा टीमें
पुलिस के अधिकारियों ने प्लान के मुताबिक एक दिवसीय ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में समस्त थानों की पुलिस ऑफिस, लाइन के जवान, क्यूआरटी, आरएसी कंपनी के जवान सभी की ऑपरेशन चक्र में शामिल किया है. पुलिस के अधिकारियों द्वारा 500 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 3750 पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने 2860 जगह दबिश देकर संभाग में 2518 वांछित अपराधी और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है.

इन अपराधियों को पकड़ा गया
अलग-अलग अपराधों में पकड़े गए आरोपियों में 200 ऐसे आरोपी हैं, जो अनुसंधान प्रकरणों में वांछित चल रहे हैं. वहीं, 109 अपराधी हत्या की कोशिश, फायरिंग, सरकारी कर्मचारी से झगड़ा, साइबर क्राइम जैसे अपराधों में संलिप्त हैं. 243 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी हैं. 1500 से अधिक ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा कर शांति भंग करते पाए गए. इनमें 48 आदतन अपराधी भी शामिल हैं. 

इस कार्रवाई में आर्म्स एक्ट में ऑनलाइन ठगी, साइबर क्राइम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. भरतपुर रेंज में पुलिस द्वारा एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार की गई है और इतने आरोपियों को भी पहली बार एक साथ पकड़ा गया है. सभी थानों की हवालात एक बार तो आरोपियों से फुल हो गई थी.

यह भी पढ़ें: RTH Bill: राजस्थान में कल 19 हजार डॉक्टरों की हड़ताल, राइट टू हेल्थ बिल के खिलाफ अवकाश पर रहेंगे चिकित्सक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget