एक्सप्लोरर

डीग में चोरों का गिरोह घर में घुसा तो जगे थे लोग, भागने के दौरान चली गोली से भैंस घायल

Deeg News: डीग के सतवाड़ी गांव में रात में घर में घुसे 5 चोरों ने परिजनों की जगने पर दीवार कूदकर भागने का प्रयास किया. भागते समय एक चोर की बंदूक से निकली गोली से बंधी भैंस घायल हो गई.

Bharatpur News: राजस्थान के डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके के गांव सतवाड़ी में रात को लगभग ढाई बजे 5 बदमाश चोरी करने के लिए एक घर में घुस गए. मकान में सो रहे घर के लोगों की जगार होने पर बदमाश दीवार कूदकर घर से भाग गए. लेकिन दीवार से कूदते समय बदमाश के हाथ में लगी बंदूक से गोली चल गई और बन्दुक की गोली के छर्रे वहां पर बंधी भैंस के लग गए. 

जानकारी के अनुसार सतवाड़ी गांव का रहने वाला देवकी खंडेलवाल अपने घर के चौक में सो रहा था. रात को लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर घर की छत पर उन्हें एक परछाई सी दिखाई दी. देवकी तुरंत उठा और सीसीटीवी कैमरे देखे तो, उसके तार कटे हुए थे. जिसके बाद देवकी घर के बाहर निकला तो, छत से उतर कर एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई दिया. देवकी ने उसका पीछा किया लेकिन, बदमाश भागने में कामयाब रहा.

पांचों बदमाश दीवार कूदकर भागे
लौटकर देवकी वापस अपने घर पर आया तो घर में उसे 5 बदमाश दिखाई दिए. एक बदमाश के हाथ में कट्टा था दूसरे बदमाश के हाथ में बंदूक थी. पांचों बदमाश दीवार कूदकर भागे. दीवार से कूदते समय एक बदमाश के हाथ में लगी बंदूक का ट्रिगर दब गया. जिसकी गोली भैंस के जा लगी. बदमाश भागने में सफल रहे और बदमाशों की एक बाइक और बंदूक देवकी के घर पर ही रह गई.

क्या कहना है मकान मालिक देवकी का 
मकान मालिक देवकी खंडेलवाल ने बताया है की में रात को घर के चौक में सोया हुआ था लगभग ढाई बजे मुझे मकान की छत पर परछाई सी दिखाई दी मैंने सोचा छत पर कोई आदमी है मैंने सीसीटीवी कैमरे को देखा तो कैमरे का तार टुटा हुआ था मई मकान का गेट खोलकर बाहर निकला तो एक आदमी मुझे ऊपर से कूदकर भागता हुआ दिखाई दिया. मैंने उसका पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा. 

उसके बाद में मकान के दूसरी तरफ आया तो वहां से 5 आदमी हथियारों से लैस होकर कूदते नजर आये एक के हाथ मे देसी कट्टा था और एक के हाथ में बन्दूक थी. छत से कूदते समय एक बदमाश के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया था और बन्दूक से गोली चल गई जो पास में खड़ी भैंस के लग गई. देवकी ने बताया कि इससे पहले भी हमारे घर 7 जुलाई 2023 को चोर उसके घर से 20 लाख रुपये केश और सामान चोरी कर ले गए थे . उसकी शिकायत भी पहाड़ी थाने में दर्ज करवाई थी लेकिन, पुलिस ने चोरी का खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें: सांवलिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण का वियतनाम की मुद्रा से श्रृंगार, भेंट की चांदी की कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget