एक्सप्लोरर

Bharatpur News: मूर्ति तोड़ने को लेकर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, 5 लोग घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

मूर्ति टूटने की शिकायत करने जब कुछ लोग बच्चों के परिजनों के पास पहुंचे, इसी कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई.

Bharatpur: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर जिले (Bharatpur District) के कामां थाना (Kaman Police Station) इलाके में बच्चों के खेलते समय पेड़ के नीचे स्थापित लोक देवता (Lok Devta) की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद एक पक्ष विशेष के लोग दूसरे समुदाय पक्ष के लोगों से इसकी शिकायत करने पहुंचे. इसी बीच दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद हाथापाई हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए कामां अस्पताल (Kaman Hospital) में भर्ती करवाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, फिलहाल शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल (Police Force) तैनात किया गया है. 
   
बच्चों के खेलने के दौरान टूटी लोकदेवता की मूर्ति
दरअसल यह पूरी घटना कामां थाने इलाके के करमुक़ा गांव की है. जहां मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक समुदाय विशेष के बच्चे गांव में खेल रहे थे, वहीं पास में कुछ लोगों ने पेड़ के नीचे लोकदेवता की मूर्ति लगाकर मंदिर बनाया हुआ था. बच्चों के खेलते समय अचानक मूर्ति टूट गई, जिसके बाद बच्चे डर से गांव चले गए. दूसरे पक्ष के लोगों को मूर्ति टूटने की खबर मिलते ही गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया.

मूर्ति टूटने की शिकायत करने जब कुछ लोग बच्चों के परिजनों के पास पहुंचे, इसी कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई. इस झगड़े में राम भरोसी, मनीष, रामशरण, गीता, रोहतास, रेखा नाम के पांच लोग घायल हो गये. घटना के संबंध में घायल रोहताश सैनी ने बताया कि, दोपहर 2 बजे कुछ अराजक तत्व प्रेत बाबा की मूर्ति को तोड़ दी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, इसी बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया. इस मामले में दोषी करीब 15 लोग फरार हैं.

घटना को लेकर पुलिस ने यह कहा 
इस संबंध में एएसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि, गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे छोटा सा थान का मंदिर बना हुआ है. मूर्ति टूटने की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जब जांच कर रही थी, इसी दौरान गांव में दो समुदायों में ग़लतफ़हमी हो गई और झगड़ा हो गया. जिसमें कुछ लोग घायल हो गए है, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है.

एएसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि, फिलहाल गांव में भारी मात्रा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हालात काबू में हैं, इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

यह भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में नंगे पांव शामिल हुए मदन प्रजापत, की बालोतरा को जिला बनाने की मांग

Rajasthan News: 8वें दिन भी जारी है न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल, अपनी मांगों को लेकर अपनाया प्रदर्शन का अनोखा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget