एक्सप्लोरर

'मेरे बेटे को कुछ हुआ तो आत्मदाह कर लूंगी', अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलेने पर मां ने लगाई गुहार

Bharatpur News: भरतपुर जिले में एक युवक राधेश्याम अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर तीन दिन से अर्द्ध भू-समाधि लिए हुए है. उसके पिता सीआरपीएफ में कांस्टेबल थे जिनकी ऑन ड्यूटी मृत्यु हो गई थी.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर एक युवक तीन दिन से अर्द्ध भू - समाधि लिए हुए है. आज भरतपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद संजना जाटव मिलने पहुंची. सांसद संजना जाटव ने अर्द्ध भू -समाधि युवक राधेश्याम उर्फ़ गौरव को आश्वाशन दिया की वह उसकी मांग सदन में उठाएंगी.

सांसद संजना जाटव के वहां पहुंचे की सूचना मिलने पर अर्द्ध भू - समाधि लेने वाले युवक की मां माया देवी भी वहां पहुंच गई और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एलान किया की अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए मेरा पुत्र तीन दिनों से अर्द्ध भू समाधी पर बैठा है. कई वर्षों से नेता आश्वासन दे रहे है.

मंत्री आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ सुनवाई
माया देवी ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी आश्वासन दिया मगर कोई सुन नहीं रहा. नेता चुनाव के समय वोट की भीख मांगने आ जाते है मगर हमारी मांग की सुनवाई नहीं कर रहे है. यदि मेरे पुत्र को कुछ हो गया तो मैं खुद मुख्यमंत्री के घर जाकर आत्मदाह कर लुंगी.

ऑन ड्यूटी हो गई थी मौत
गौरतलब है की कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव पेंग़ौर निवासी 23 वर्षीय युवक राधेश्याम के  पिता जवाहर सिंह  सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था जिनकी ऑन ड्यूटी तबियत खराब होने के कारण मौत हो गई थी . उस समय राधेश्याम की उम्र तीन माह थी. जब राधेश्याम की उम्र 18 वर्ष हो गई तो उसने सीआरपीएफ में अनुकम्पा नौकरी के लिए आवेदन किया.

नहीं मिली है नौकरी
लेकिन राधेश्याम मेडिकल में अनफिट हो गया और उसके बाद सीआरपीएफ की तरफ से राधेश्याम को नौकरी देने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा गया था. लेकिन कई वर्षों से यह युवक अनुकंपा नियुक्ति की मांग के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है और नेताओं के चक्कर लगा रहा है. लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली है. इसलिए युवक तीन दिन से अर्द्ध भू - समाधि लिए हुए है.

क्या कहना है सांसद का
सांसद संजना जाटव ने बताया है की तीन दिन से राधेश्याम उर्फ़ गौरव अर्द्ध भू - समाधि लिए हुए है इनके पिता सीआरपीएफ में कार्यरत थे लेकिन उनकी मौत हो गई उस समय राधेश्याम की उम्र तीन माह थी अब 18 वर्ष की उम्र होने पर अनुकम्पा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. राज्य सरकार से मांग करते हुए सांसद ने कहा है की जल्दी से राधेश्याम उर्फ़ गौरव को अनुकम्पा नियुक्ति मिले और मैं इस मामले को संसद में भी उठाऊंगी.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2024: ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा, NTA के प्रस्ताव पर एतराज क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
जयपुर: CM के काफिले के दौरान झुलसी रेशू को नहीं मिला इंसाफ, अब करेंगी आंदोलन?
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget