एक्सप्लोरर

Rajasthan Accident: भरतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से उड़ गए गाड़ी के परखच्चे, एक की मौत

Bharatpur Accident: शादी से लौट रहे दोस्तों की गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई गई है. घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Accident In Bharatpur: राजस्थान के भरतपुर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक बोलेरो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. बोलेरो के अंदर दो दोस्त थे जिसमें से एक की मौत हो गई और दूसरे युवक की हालत गंभीर है जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. टक्कर मरने के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया. 
 
जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है. दो दोस्त अपने दोस्त की शादी में गए थे. देर रात शादी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे तभी उनकी बोलेरो को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दोनों दोस्त गंभीर घायल हो गए थे. एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया और घायल सतवीर को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने मृतक दीपक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. 
 
मृतक के पिता ने दी शिकायत 
मृतक दीपक के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के रावण मौहल्ले का रहने वाला हूं. मेरा बेटा दीपक अपने दोस्त सतवीर के साथ गांव सागर एक रिश्तेदार की शादी में बोलेरो से गया था. देर रात को शादी में शामिल होकर लौट रहे थे तो एक अज्ञात वाहन ने मेरे बेटे की बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मेरे बेटे की मौत हो गई जबकि मेरे बेटे का दोस्त सतवीर घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. टक्कर मरने के बाद अज्ञात वहां चालक मौके से फरार हो गया. 
 
क्या कहना है पुलिस का ?
 
उद्योग नगर थाना के हेड कांस्टेबल बदन  सिंह ने बताया है कि धौरमुई ऑयल डिपो के पास अज्ञात वाहन से एक बोलेरो गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश कर रही है. क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.  
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget