एक्सप्लोरर

भरतपुर के भुसावर सीओ के रीडर और दलाल ने मांगी 1.20 लाख रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Bribe Case in Bharatpur: एसीबी ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की. इस मामले की परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए एसीबी ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है.

Bharatpur News Today: राजस्थान के भरतपुर जिल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने भुसावर पुलिस सीओ के रीडर और दलाल को 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत परिवादी से एससी- एसटी एक्ट में एफआर दर्ज की एवज में मांगी गई थी.

एसीबी के अनुसार, भुसावर थाना क्षेत्र के गांव सैंथली के रहने वाले पुष्पेंद्र बेनीवाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्द किया है. यह मामला भुसावर थाने में 29 जुलाई को दर्ज किया गया था. जिसकी जांच भुसावर सीओ धर्मेंद्र शर्मा कर रहे थे. 

एफआर के लिए मांगी रिश्वत
मगर इस मामले को रफा दफा करने और एफआर लगने के लिए सीओ धर्मेंद्र शर्मा के रीडर हरिराम मीणा ने अपने दलाल राकेश कुमार गर्ग निवासी नदबई के साथ मिलकर परिवादी से डेढ़ लाख रुपये के रिश्वत की मांग की गई. परिवादी ने इसकी शिकायत 3 सितंबर को धौलपुर एसीबी कार्यालय में जाकर दर्ज कराई थी.  

ट्रैप बिछाकर एसीबी ने पकड़ा
शिकायत दर्ज होने के बाद धौलपुर एसीबी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और शिकायत का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने एक ट्रैप बिछाया. सोमवार (7 सितंबर) को डीएसपी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. 

आज सोमवार को परिवादी नदबई कस्बे में दलाल राकेश कुमार गर्ग की दुकान पर रिश्वत के पैसे देने पहुंचा, तो वहां सीओ के रीडर हरिराम मीणा और दलाल राकेश कुमार ने 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत अपने हाथों में ले लिया, जिसके तुरंत बाद एसीबी की टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने क्या कहा?
एसीबी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया की भुसावर थाने में पुष्पेंद्र बेनीवाल के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसकी जांच भुसावर के सीओ धर्मेंद्र शर्मा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि भुसावर के सीओ के रीडर ने एफआर लगाने की एवज में रिश्वत मांगी थी.

डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत परिवादी ने की थी. परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराकर आज कार्रवाई करते हुये सीओ के रीडर हरिराम मीणा और उसके दलाल राकेश कुमार गर्ग को एक लाख बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है.  

ये भी पढ़ें: राजस्थान की राजनीति के इन चर्चित चेहरों की नहीं हो रही है 'चर्चा', कई बड़े नाम शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget