एक्सप्लोरर

Bharatpur: बीमारी से तंग आकर महिला ने बेटी संग कर ली खुदकुशी, नहर में तैरते मिले दोनों के शव

Bharatpur News: भरतपुर जिले के एक नहर में एक महिला और 10 साल की लड़की का शव तैरता हुआ नजर आया. एक ग्रामीण ने शवों को तैरता देखने के बाद उसके घर वालों को खबर दी.

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में सुजान गंगा नहर में एक महिला अपनी 10 साल की बेटी को लेकर कूद गई. डूबने से मां और बेटी की मौत (Death) हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका 10 साल से इलाज चल रहा था.

कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा मोहल्ला के रहने वाले हीरा (35) ने बताया कि उसकी पत्नी योगिता (32) मानसिक रूप से बीमार थी. उसका 10 साल से इलाज चल रहा था. हीरा के दो बच्चे हैं. जिसमें सबसे बड़ा बेटा निश्चय (11) और उससे छोटी बेटी खूबी (10) थी. योगिता कभी ठीक हो जाती और कभी इधर-उधर की बातें करने लगती. उसे लगने लगा था कि वह ठीक नहीं हो पाएगी.
 
पति के काम पर जाते ही घर से निकली योगिता
आज सुबह लगभग 10 बजे हीरा काम करने के लिए घर से चला गया. तभी योगिता ने अपने बेटे निश्चय से कहा कि वह खूबी को लेकर पार्क में जा रही है. ज़ब योगिता 11 बजे तक घर नहीं लौटी तो हीरा को कॉल किया गया. हीरा ने घर पहुंचकर दोनों की तलाश करनी शुरू की. हीरा बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन पर योगिता और खूबी को ढूंढने लगा. उसने अपने आसपास के लोगों को भी योगिता और खूबी के बारे में बताया. आसपास के लोग भी दोनों को ढूंढने लगे.

पड़ोसी ने दी पत्नी-बेटी का शव मिलने की खबर
इस बीच, हीरा के पड़ोसी ने दो शव सुजान गंगा नहर में तैरते देखे. जिसके बाद उसने फोन कर हीरा को बताया. हीरा और उसके परिजन सुजान गंगा नहर पहुंचे और शवों के बारे में कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाला. जिसके बाद दोनों के शवों को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया. जिसके बाद दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के तरफ से बताई गई यह बात
कोतवाली थाना के एएसआई चंद्रशेखर ने बताया है कि सूचना मिली थी कि मंशा माता मंदिर के पास सुजान गंगा नहर में दो शव पानी में तैर रहे हैं. पुलिस सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: इल्ली के प्रकोप से कोटा के किसानों में मचा हड़कंप, कृषि वैज्ञानिकों ने बचाव के लिए दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget