एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'भारत जोड़ो यात्रा नहीं है पॉलिटिकल कार्यक्रम', कोटा आए कांग्रेस नेता विभाकर शास्त्री का बयान

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 180 दिनों में 3700 किलोमीटर चलेंगे. राजस्थान में 495 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे. कोटा आए कांग्रेस नेता ने राजस्थान मॉडल को बाकी राज्यों से अपनाने की सलाह दी.

Rajasthan News: राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान मीडिया प्रभारी विभाकर शास्त्री रविवार को कोटा आए. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कोई पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं है. इसलिए इस बारे में सवाल नहीं उठता है कि यात्रा जहां चुनाव हो रहे हैं, उन राज्यों में क्यों नहीं जा रही है. शास्त्री ने कहा कि राहुल गांधी यात्रा में 3700 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा को मिलने समर्थन से स्पष्ट है कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त है. उसे अपना भविष्य अनिश्चित लग रहा है. राजस्थान मीडिया प्रभारी शास्त्री का कहना था कि तीन-चार महीने से भारत जोड़ो यात्रा के तहत राजस्थान का प्रभार मिला है. इस दौरान गांव-कस्बों में भी घूमने का मौका मिला है. देख रहा हूं कि गहलोत सरकार ने राज्य में बहुत ही अच्छे काम कराएं हैं. उन्होंने विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की सराहना की. 

राजस्थान मॉडल को अपनाएं बाकी राज्य-शास्त्री 

शास्त्री ने कहा कि राजस्थान मॉडल को सामने रखकर ही बाकी राज्यों को अपनी सरकार चलानी चाहिए. विशेषकर गुजरात के पॉलिटिशन से भी अपील है कि राजस्थान आएं और ईमानदारी से सरकार चलाने का मॉडल सीखें. भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर कपिल यादव ने बताया कि राहुल गांधी राजस्थान में 495 किलोमीटर पैदल चलेंगे. इस दौरान राहुल का 18 दिन में 6 जिलों से गुजरना होगा. 

6 माह के दौरान 12 राज्यों से होगा यात्रा का गुजर

कपिल ने कहा कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी. उन्होंने बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी के लगाए गए आरोप को गलत बताया. भारत जोड़ो यात्रा 6 महीनों में 12 राज्यों से निकलते हुए कश्मीर के लाल चौक पर समाप्त होगी. राहुल गांधी की यात्रा निकालने के पीछे तीन उद्देश्य हैं-आर्थिक सद्भाव, सामाजिक समानता और हर एक को बराबर का अधिकार.

Kota: भारत जोड़ो यात्रा से पहले मंत्री धारीवाल ने ली बैठक, कहा- 'कार्यकर्ताओं को कर्तव्य निभाने का समय'

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की भारतीय सेना पर आपत्तिजनक ट्वीट का समर्थन करने वाली स्वरा भास्कर के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने पर उठाए गए सवाल के बारे में यादव का कहना था कि हम पहले ही कह चुके हैं यात्रा पॉलिटिकल नहीं है. हमारी नीतियों से सहमत होनेवाला यात्रा से जुड़ना चाहे तो जुड़ सकता है. उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वालों को हमने तीन श्रेणियों में विभाजित कर रखा है. पहली श्रेणी में शुरू से लेकर अंत तक साथ रहनेवाले यात्री शामिल हैं. उनको 'भारत यात्री' कहा गया है. दूसरी श्रेणी में प्रदेश यात्री हैं जैसे राजस्थान में 200 लोगों को  इंटरव्यू लेकर शामिल किया गया है. तीसरी श्रेणी में अतिथि यात्री होते हैं. अतिथि यात्री एक-दो दिन के लिए यात्रा में शामिल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget