एक्सप्लोरर

Beawar News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आपस में भिड़े रिश्तेदार, नाले में गिरने के बाद भी एक दूसरे को पीटते रहे

ब्यावर में पेट्रोल पंप पर लाइव मारपीट कैमरे में कैद हुई है. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों और डंडो से जमकर पीटा. लड़ते-झगड़ते रिश्तेदार नाले में गिर गए, फिर भी मारपीट नहीं रुकी.

Live Fight in Beawar: राजस्थान के ब्यावर में पेट्रोल पंप पर लाइव मारपीट कैमरे में कैद हुई है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडा, क्रिकेट बैट लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और मालिक पर हमला कर दिया. चीख-पुकार, हंगामा सुनकर मालिक का परिवार भी मौके पर आ पहुंचा. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों और डंडो से जमकर पीटा. लड़ते-झगड़ते लोग सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे. इसके बाद भी मारपीट दोनों पक्षों की नहीं रुकी.

पेट्रोल पंप पर मारपीट से मची अफरा-तफरी

अचानक हुए हमले से पेट्रोल पंप पर मौजूद अटेंडर्स और कस्टमर्स में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपना वाहन छोड़ जान बचाकर भागने लगे. ब्यावर-उदयपुर मार्ग पर लोगों का मजमा लग गया. भीड़ जमा होने से काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा. वीडियो में पुरुष महिलाओं को और महिलाएं पुरूषों को मारती दिख रही हैं. दरअसल, पेट्रोल पंप मालिक और रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था.

प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्ष आए आमने सामने

दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नौबत मारपीट तक जा पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर रोका और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है. ब्यावर शहर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा के मुताबिक, कॉलेज रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के मालिक नरेंद्र कुमावत और स्वर्गीय भाई राहुल की पत्नी संगीता कुमावत के बीच प्रॉपर्टी विवाद काफी समय से चल रहा है.

Pratapgarh MGNREGA Workers Protest: केंद्र के खिलाफ मनरेगा मजदूरों का हल्ला बोल, ऑनलाइन हाजिरी बंद करने की मांग

मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ का केस दर्ज

विवाद में बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे संगीता और उसके परिवार वाले पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मारपीट करने लगे. इस बीच नरेंद्र की पत्नी चंदा और बहू शिखा ने संगीता की पिटाई कर दी. लड़ते-लड़ते तीनों नाले में जा गिरीं. परिवार के पुरुष भी आ गए और महिलाओं को लातों से मारा. मामले में नरेंद्र कुमावत और संगीता कुमावत दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है.

Kota News: राहुल गांधी से ED की पूछताछ पर अनोखा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर जताया रोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget