एक्सप्लोरर

Baran News: बारां के अधिकारियों ने बौद्ध धर्म अपनाने वाले परिवार से की मुलाकात, कहा- नहीं हुआ है सामूहिक धर्मांतरण

राजस्थान के बारां जिले में बौद्ध धर्म अपनाने वाले दलित परिवार से बारां के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की और उन दलित परिवार वालों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan News: राजस्थान में बारां (Baran) जिले के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को उस गांव का दौरा किया, जहां एक दलित परिवार के 12 सदस्यों ने पिछले हफ्ते बौद्ध धर्म अपना लिया. अधिकारियों ने उक्त परिवार और अन्य ग्रामीणों के साथ बातचीत की. जिले में बापचा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भुलोन गांव के निवासी राजेंद्र बैरवा के परिवार ने बीते शुक्रवार को बौद्ध धर्म अपना लिया. वे परिवार के एक सदस्य के साथ एक व्यक्ति द्वारा मारपीट किये जाने और इस विषय में ग्राम सरपंच के पति पर मामला दर्ज करने से पुलिस के इनकार करने को लेकर कथित तौर पर परेशान थे.

सामूहिक धर्मांतरण होने का नहीं है कोई साक्ष्य
मारपीट के मामले की जांच अब पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपा गया है. बारां के जिलाधिकारी नरेंद्र गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने रविवार को गांव का दौरा किया और राजेंद्र बैरवा, उनके परिवार तथा अन्य स्थानीय लोगों से बातचीत की. अधिकारी ने कहा कि दो स्थानीय लोगों ने परिवार को बौद्ध धर्म अपनाने के लिए उकसाया.

पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ शुरू की गई है, जिन्होंने परिवार को उकसाया. उन्होंने कहा कि सामूहिक धर्मांतरण होने का कोई साक्ष्य नहीं है. राजेंद्र (32) ने पांच अक्टूबर को गांव के ही निवासी लालचंद लोढ़ा के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबद्ध प्रावधानों के तहत आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan: कोटा में छात्रों को मिल रहा घर जैसा माहौल, कोचिंग संचालकों ने साथ मिलकर मनाई दीपावली

पूजा से नहीं जुड़ा हुआ है मामला
अधिकारी ने इस दावे को खारिज कर दिया कि राजेंद्र और लालचंद के बीच विवाद विजयादशमी पर एक मंदिर में पूजा से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रंजिश के कारण यह झड़प हुई. पुलिस ने कहा कि उनकी जांच में यह खुलासा हुआ कि राजेंद्र अपने दो भाइयों के साथ पांच अक्टूबर की रात लालचंद लोढ़ा के घर पहुंचे थे, ताकि वह दिन में अपने साथ हुए मारपीट का बदला ले सकें. यह भी पाया गया कि सरपंच के पति राहुल शर्मा मध्यस्थता करने मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद घर लौट गए.

कुछ दिनों बाद, राजेंद्र ने पुलिस से संपर्क किया और मामले में राहुल शर्मा को आरोपी बनाने की मांग की. हालांकि, पुलिस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने सरपंच के पति के खिलाफ साक्ष्य नहीं पाया और कहा कि विषय में उनके संलिप्त पाए जाने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मामले में नये जांच अधिकारी राजेश कुमार यादव ने रविवार को भुलोन गांव का दौरा किया और राजेंद्र और अन्य निवासियों से बातचीत की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget