एक्सप्लोरर

Rajasthan Bribe News: मुकदमे से नाम निकलवाने के लिए ASI ने मांगी 5 लाख की रिश्वत, ACB को लग गई खबर, और फिर...

राजस्थान के बारां में एक एएसआई ने केस में से नाम निकालने के लिए शख्स से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी. परिवादी ने परेशान होकर ACB में शिकायत दर्ज कराई जिसका बाद ASI को 2 दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है.

Rajasthan Bribe News: पुलिस की कार्यशैली से सभी भली-भांति परिचित हैं, थानों में अक्सर परिवादी को परेशान किया जाता है और सामान्य व्यक्ति का काम होना बेहद पेचीदा हो जाता है. किसी भी काम को कराए जाने के लिए पुलिस थानों में खुलकर रिश्वत ली जाती है. लेकिन यदि परिवादी ठान ले कि मुझे रिश्वत नहीं देनी तो अधिकारी सलाखों के पीछे होते हैं. बारां में एक पुलिस अधिकारी ने एक मुकदमें में से नाम निकालने के लिए परिवादी से पांच लाख रुपए खर्चे-पानी के लिए मांग लिए. पैसे नहीं देने पर उसे परेशान किया जाता रहा. आखिर परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत की जिसके बाद अब एएसआई अब सलाखों के पीछे होगा.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा विजय स्वर्णकार ने बताया कि एसीबी कोटा ने रिश्वत के मामले में आरोपी सत्यपाल पारीक, निवासी त्रिवेणी वाटर पॉइंट, तेल फैक्ट्री बारां हाल उप निरीक्षक पुलिस लाइन कोटा शहर को गिरफ्तार किया है, मामले में उससे पूछताछ की जा रही है. उसे 2 दिन की अवधि के लिए रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे पूरी बात का पता लगाया जा सके. आरोपी ने परिचित के माध्यम से रिश्वत लेने के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

परिवादी से धमकाकर लिए 50 हजार रुपए
कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बारां को परिवादी संतोष खंडेलवाल निवासी जयपुर ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम क्रम-एक जयपुर में आरोपी सत्यपाल पारीक सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली बारां अन्य के विरुद्ध पेश इस्तगासे पर जांच के लिए परिवाद प्राप्त हुआ. जिसके मुताबिक आरोपीगणों ने बारां कोतवाली में दर्ज प्रकरण में मुलजिम नहीं बनाने की एवज में उनकी खर्चे पानी (रिश्वत) के लिए पांच लाख रुपए मांगे और परिवादी से हासिल एक लाख रुपए मेघा शर्मा के खाते में प्राप्त किए. वह परिवादी को डरा-धमकाकर उसके घर से 50 हजार रुपए नकद लेकर आए.

प्रकरण की शुरुआती जांच से स्पष्ट हुआ है कि सत्यपाल पारीक सहायक उपनिरीक्षक ने उसकी परिचित मेघा शर्मा के माध्यम से परिवादी संतोष खंडेलवाल से एक लाख रुपए बतौर रिश्वत राशि प्राप्त किए हैं. आरोपी सत्यपाल पारीक तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली बारां हाल उप निरीक्षक पुलिस लाइन कोटा शहर अपराध धारा को दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें:  Rajasthan News: ओम बिरला का बड़ा ऐलान, गांवो में फिर लौटेगी चौपालों की गौरवमयी संस्कृति, स्थापित किए जाएंगे डिजिटल सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget