एक्सप्लोरर

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा में मोबाइल नेटवर्क के लिए खजूर के पेड़ पर चढ़े कर्मचारी, फिर लोगों ने क्या किया?

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा में खराब नेटवर्क को लेकर पेड़ पर चढ़े दिखे कर्मचारी. मनरेगा के तहत काम में लगे श्रमिकों को खराब नेटवर्क के कारण ऑनलाइन अटेंडेंस लगाने में दिक्कत हो रही है.

Banswara: भले ही हम डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं. सरकार महिलाओं को मुफ्त में मोबाइल तक बांटने जा रही है लेकिन आज भी आदिवासी और ग्रामीण अंचल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है. संपर्क करने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है. लेकिन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में ऐसा वाकया हुआ कि सभी देखकर चौंक गए. दो कर्मचारी खजूर के पेड़ पर चढ़े हुए दिखाई दिए वह भी सरकारी काम को लेकर. इस स्थिति के कारण लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

ऑनलाइन योजना बनी परेशानी का कारण

दरअसल मामला बांसवाड़ा जिले के गढ़ी उपखंड के भतार पंचायत के डामोरपाड़ा का है. यहां इन दिनों इंटरनेट का नेटवर्क नहीं आने से सबसे ज्यादा परेशानी मनरेगा श्रमिकों को हो रही है. मनरेगा के तहत काम में लगे श्रमिकों की हाजिरी ऑनलाइन भरनी पड़ती है. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां नेटवर्क की समस्या बनी हुई है. इसी कारण श्रमिकों की अटेंडेंस भरने के लिए दो लोग खजूर के पेड़ पर चढ़ गए ताकि नेटवर्क आने पर सभी श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी भर सके.

Rajasthan Corona News: सीएम अशोक गहलोत बोले- कोरोना के बढ़ते मामलों को चेतावनी के तौर पर लिया जाए

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध

अगर ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं हो तो किसी श्रमिक को भुगतान नहीं किया जा सकता है. यहां खजूर के पेड़ पर मेट ऊपर चढ़े और श्रमिकों की अटेंडेंस भरी. श्रमिकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जिला मुख्यालय से 60 और उपखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर है. अमूमन हर पंचायत में रोज 200-300 से अधिक श्रमिक मनरेगा योजना में काम करते हैं. सभी के साथ समस्या हो रही है. गांव में नेटवर्क की समस्या के कारण श्रमिकों की हाजिरी नहीं होने से सभी विरोध में उतर गए. इसको लेकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. श्रमिकों ने यह तक कहा कि राजस्थान सरकार ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को बंद करे.

Rajasthan: सूचना कानून के प्रति बेरुखी पड़ी भारी, 5 अधिकारियों पर लगाया गया जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget