एक्सप्लोरर

बांसवाड़ा में युवती से गैंगरेप के बाद तलवार से हमला, अशोक गहलोत बोले- 'बीजेपी सरकार छुट्टी मनाने...'

Banswara Gangrape Case: बांसवाड़ा में पीड़िता शादी में भाग लेने के बाद घर जा रही थी तो कालू और उसके दोस्त ने उसे रोका एवं उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया.

Ashok Gehlot on Banswara Gangrape Case: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक युवती से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार एक आरोपी ने पीड़िता पर तलवार से हमला भी किया जिससे वह घायल हो गई. वहीं इस मामले पर अब प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "नहीं सहेगा राजस्थान के नारे से जनता को गुमराह करने वाली बीजेपी के राज में राजस्थान में ये क्या हो रहा है? ऐसी घटनाएं प्रदेश को कलंकित करने वाली हैं. ऐसा लग रहा है जैसे अपराधियों में कानून का भय ही समाप्त हो गया है. बीजेपी सरकार को अब छुट्टी मनाने के मोड से बाहर आकर कानून व्यवस्था पर ध्यान लगाना चाहिए. इस मामले को सरकार केस ऑफिसर स्कीम के तहत ले और अपराधी को जल्द से जल्द सजा दिलवाना सुनिश्चित करे."

 

बता दें कि बांसवाड़ा जिले में एक युवती से कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक रविवार की इस घटना के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. एक आरोपी की पहचान कालू के रूप में हुई है.

बांसवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक सूर्यवीर सिंह ने कहा कि महिला ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि जब वह एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर जा रही थी तो कालू और उसके दोस्त ने उसे रोका एवं उसे एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया.

पीड़िता ने कहा, "आरोपियों ने उसे अपने साथ चलने को मजबूर किया. जब उसने इनकार कर दिया, तो कालू ने उस पर तलवार से वार किया, जिसमें उसके सिर में चोटें आईं और दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं."

उन्होंने कहा कि 19 वर्षीय पीड़िता को उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. उनके मुताबिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर में नाकाबंदी कर हुड़दंग मचाने वाले 99 बाइकर्स को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget