एक्सप्लोरर

Instagram Kills: इंस्टाग्राम पर बौना बोल दिया तो दोस्त ही बना दुश्मन, सिर से पांव तक चाकू से गोद डाला

Rajasthan Crime News: बांसवाड़ा शहर में एक दोस्त ने दूसरे की जान केवल इसलिए ले ली, क्योंकि उसने उसके बौनेपन का मजाक उड़ाया. वहीं अब पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

Banswara Crime News: राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) शहर में एक दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां एक दोस्त ने अपने दोस्त से मस्ती करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट में उसके बौनेपन का मजाक उड़ाया. इस मजाक से गुस्साए युवक ने अपने दोस्त पर सिर से लेकर पैर तक चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला किया और उसकी हत्या कर दी. वहीं पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. अब मामले में आगे की जांच चल रही है. 

दरअसल, ये निर्मम हत्याकांड बांसवाड़ा शहर के राजतालब थाना क्षेत्र के खांदू कॉलोनी के एक मैदान में हुआ. इसमें 18 साल के अरहान मंसूरी की हत्या कर दी गई. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि मृतक के बड़े भाई साहिल ने एफआईआर दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई अरहान दिवाली की रात को अपने दोस्त के साथ घर से निकाला था. देर रात तक जब वो घर नहीं पहुंचा तो उसने और उसके परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाले अरहान के एक दोस्त अमरनाथ कटारा से पूछताछ की. 

पुलिस के मुताबिक, मृतक के बड़े भाई ने अपनी शिकायत में बताया कि अरहान के दोस्त से पूछने पर उसने कहा कि मैदान में उन दोनों का  झगड़ा हो गया था, इसलिए वो दोनों वहां से निकल गए. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि इसके बाद परिजनों के साथ सभी मैदान में पहुंचे तो देखा कि अरहान लहुलुहान हालत में पड़ा था. इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया. वहीं डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डीएसपी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पड़ोसी दोस्त के बताए अनुसार अरहान का किसी के साथ झगड़ा हो गया था तो वो दोनों वहां से निकल गए थे, लेकिन झड़गा जिससे हुआ था वह और कोई नहीं आरोपी दोस्त अमरनाथ कटारा ही था. पुलिस ने अमरनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में आरोपी अमरनाथ ने बताया कि अरहान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी, जिसमें उसने उसके बौनेपन का मजाक उड़ाया था. इसी बात को लेकर मैदान में उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात आगे बढ़ी गई. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसको परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.

Rajasthan Elections 2023: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे विश्व गुरु हैं जो...' BJP पर हमला बोलते-बोलते ये क्या बोल गए कांग्रेस के जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget