एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड से मिलने घर में घुसा युवक, रिश्तेदारों ने रात भर पीटा, ज्यादा खून बहने से दर्दनाक मौत 

Rajasthan Crime: बालोतरा में एक युवक की इसलिए पिटाई कर दी गई क्योंकि वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया था. युवती के परिजनों ने मगाराम को बंधक बनाकर निर्ममता से मार डाला.

Balotra Crime News: राजस्थान के बालोतरा जिले के सिणधरी पुलिस थाना इलाके में देर रात एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. बताया गया कि वह एक लड़की से मिलने उसके घर में घुस गया था. युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाक में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आरोपियों की को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं. अब तक कई लोग हिरासत में भी लिए जा चुके हैं. 

पुलिस के अनुसार, नागाणा थाना क्षेत्र के भीमडा गांव निवासी मगाराम (25 वर्षीय) पुत्र हनुमान सड़ा झुण्ड गांव में एक घर में युवती से मिलने के लिए गया था. युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया  और फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. खून ज्यादा निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है.

अस्पताल में छोड़ कर भागे आरोपी
आरोपियों ने युवक को पिकअप गाड़ी में डाला और अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में बेड पर युवक को लेटाने के बाद आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग निकले. डॉक्टर्स ने पुलिस को सूचना दी. अस्पताल में लगे सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और कई लोगों को हिरासत में लिया गया. 

पुलिस ने जानकारी इकट्ठी करने के बाद मृतक के परिवार को इसकी जानकारी दी. मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

निगरानी के लिए घरवालों ने लगाया सीसीटीवी 
मगाराम लड़की घर के पास के ही तेल के कुएं पर काम करता था, जिस दौरान उसकी लड़की से मुलाकात हुई. चार-पांच महीने पहले से वह युवती के घर पर दूध लेने के लिए आने-जाने लगा. उसके आने-जाने पर परिजनों ने एतराज किया पर वो नहीं माना. परिजनों ने निगरानी के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए. इस बार युवती के परिजनों को युवक के आने की जानकारी मिल गई. 

इस पर युवती की मां ने युवक को बंधक बनाकर अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया और फिर सबने मिल कर उसके साथ मारपीट की. घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की बारीकी से जांच कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

सुबह तक पीटते रहे आरोपी
मृतक युवक मगाराम के चाचा खरता राम ने पुलिस में के दर्ज करवाया. उसमें बताया है कि उसका भतीजा मगाराम 26 जुलाई को उधार दिए पैसे लेने गया था. उसके घर पर योजनाबद्ध तरीके से बैठे चौथाराम, रावताराम, पुखराज, नानगराम, मानाराम जाजड़ा, भैराराम सियाग, राजाराम, मानाराम, उमाराम ने उसको बंधक बनाया. उसके साथ मारपीट की और सुबह तक पीटते रहे. इससे लड़के की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: असमर्थ लोगों के लिए आगे आई ये संस्था, 146 ज्ञात-अज्ञात अस्थि कलश मां गंगा में किए विसर्जित

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में करोड़ों की वक्फ संपत्ति घोटाले में बवाल, सालभर में 27 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget