एक्सप्लोरर

'झूठ बोलकर अफवाह फैलाई...,' बालमुकुंद आचार्य का बड़ा दावा, जयपुर बवाल मामले में फंसे कांग्रेस के दो विधायक

Jaipur News: जयपुर शहर में जामा मस्जिद के बाहर हुए बवाल में कांग्रेस के दो विधायक मुश्किल में फंस गए हैं. उन पर झूठ बोलकर अफवाह फैलाने और सैकड़ों की भीड़ को हंगामा करने के लिए उकसाने का आरोप है.

Balmukund Acharya: पाकिस्तान और आतंकवाद के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान जयपुर शहर में जामा मस्जिद के बाहर हुए बवाल के मामले में अब कांग्रेस के दो विधायक मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. बवाल को लेकर इन दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है.

इस मामले में बीजेपी के जिस भगवाधारी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है. उन्होंने भी कांग्रेस के दो स्थानीय विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. 

जयपुर शहर में जमकर हुआ था बवाल

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में सर्व समाज द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बाद पिछले शुक्रवार को जयपुर शहर में जमकर बवाल हुआ था. आरोप लगाया गया था कि हवा महल सीट से बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य की अगुवाई में लोगों ने जामा मस्जिद कि सीढ़ियों के पास न सिर्फ विवादित पोस्टर लगाए, बल्कि नारेबाजी भी की थी.


झूठ बोलकर अफवाह फैलाई...,' बालमुकुंद आचार्य का बड़ा दावा, जयपुर बवाल मामले में फंसे कांग्रेस के दो विधायक

इस मामले में मौके पर मुस्लिम समुदाय की सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई तो पुलिस ने बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लोगों को शांत कराया. मौके पर जिस वक्त मुस्लिम समुदाय की सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी हुई थी, वहां कांग्रेस पार्टी के विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी मौजूद थे. 

दो कांग्रेस विधायकों की बढ़ी मुश्किलें

बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद का आरोप है कि मौके पर मौजूद कांग्रेस के दोनों मुस्लिम विधायकों रफीक खान और अमीन कागजी ने झूठ बोलकर अफवाह फैलाई और सैकड़ों की भीड़ को हंगामा करने के लिए उकसाया. कांग्रेस विधायकों के झूठ की वजह से ही जयपुर का माहौल खराब हुआ. ऐसे में उनके खिलाफ भी क्रिमिनल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए.

बीजेपी विधायक और अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष बाबा बालमुकुंद आचार्य का कहना है कि उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसका वह कतई विरोध नहीं कर रहे हैं क्योंकि जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा. उनके मुताबिक कांग्रेस के दोनों विधायकों के खिलाफ जल्द ही कई लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे. कहा जा सकता है कि जामा मस्जिद बवाल मामले में आने वाले दिनों में कांग्रेस के जयपुर के दो मुस्लिम विधायकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: 'इस मुद्दे को मैंने जोर-शोर से उठाया था, राहुल गांधी को...,' जातीय जनगणना पर क्या बोले हनुमान बेनिवाल?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget