एक्सप्लोरर

Helmet Gift In Wedding: 2 बेटियों की शादी में आए बारातियों को पिता ने तोहफे में दिया हेलमेट, वजह जानकर आप भी कहेंगे 'वाह'

राजस्थान के बाड़मेर में नरपत सिंह राव ने अपनी 2 बेटियों की शादी में आए बारातियों-मेहमानों को हेलमेट गिफ्ट किया और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दी. उनके इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है.

Helmet Gift In Wedding: राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक पिता ने अपनी दो बेटियों के शादी समारोह के दौरान बारात में आए बारातियों और इस शादी में आने वाले मेहमानों को उपहार दिए. उपहार ऐसे थे कि जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन और आमजन में चर्चाएं हो रही हैं. समदड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत राखी के नरपत सिंह राव कलादी ने अपनी पुत्री अंजली और कविता की शादी में विदाई के दौरान बारातियों को दिए उपहार की अनूठी मिसाल पेश की. उन्होंने बारातियों को उपहार के रूप में हेलमेट दिए देते हुए जागरूकता का संदेश दिया.

समदड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत राखी के नरपत सिंह राव कलादी ने बारातियों को अपनी जान की सुरक्षा की सलाह देकर एक अनूठी मिसाल पेश की है. उन्होंने बताया कि आजकल दुपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट अतिआवश्यक है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त है. आजकल रोजाना सुनने में आता है कि दुपहिया वाहन चालकों की थोड़ी सी लापरवाही के कारण बहुत ही खतरनाक हादसे हो रहे हैं. जिसमें दुपहिया वाहन चालक की मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. हेलमेट पहनने वाले दुपहिया वाहन चालको में मौत का खतरा कम रहता है.

हेलमेट भेंट कर शादी को बनाया यादगार

नरपत सिंह राव ने बताया कि मेरी दो बेटियों की शादी थी. मेरे मन में विचार आया कि क्यों ना में अपनी लाडली बेटियों की शादी को एक यादगार पल बना दूं. बाड़मेर जिले के हाथमा और जालौर जिले से आई बारात के सभी बारातियों को ओढावणी के रूप में हेलमेट उपहार भेंट किया. उन्होंने वहां मौजूद सभी ग्रामीणों को सलाह दी कि दुपहिया वाहन चालक को सफर के समय हमेशा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है. नरपत सिंह राव कलादी ने अपनी पुत्री अंजली और कविता की शादी में आए बारातियों के लिए खासतौर से हेलमेट उपहार देने की व्यवस्था की.

नरपत सिंह राव के इस कदम पर साधु-संत, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और ग्रामीणों ने उनकी खूब सराहना की.. बता दें कि सड़क दुर्घटना में दो पहिया वाहन चालकों के हादसों में मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और लापरवाह लोगो पर भारी जुर्माना वसूलने का प्रावधान भी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: राजस्थान में कटारिया के बाद अब बड़े बदलाव की चर्चा, 60 के नीचे वालों को मिलेगी ताकत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget