एक्सप्लोरर

क्रिकेटर आवेश खान ने परिवार संग ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजरी, जायरीनों को परोसा लंगर

Avesh Khan In Ajmer: आवेश खान के अनुसार जब कभी उन्हें कोई नए काम की शुरुआत करनी होती है या कोई टारगेट पूरा हो जाता है तो वो शुक्राना अदा करने ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट पर जरूर आते हैं.

इंडियन क्रिकेटर आवेश खान अपने परिवार के साथ रविवार (10 अगस्त) को अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता के साथ सूफी हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी दी. राइट हेंड तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान ने इस अवसर पर अपनी तरफ से ज़ायरीन अकीदतमंदों ( श्रद्धालुओं) को लंगर भी बांटा. 

दरगाह के खादिम सैय्यद असगर अली हाशमी ने उन्हें और उनके साथ आये सभी रिश्तेदारों को ख्वाजा साहब के आस्ताना पर हाज़री करवाई और दस्तारबंदी कर दरबार का तबर्रुक भेंट किया. सादगी और खुश स्वभाव आवेश खान हमेशा अजमेर शरीफ आते रहे है. 

नए काम की शुरुआत से पहले देते हैं हाजिरी

आवेश खान के अनुसार जब कभी उन्हें कोई नए काम की शुरुआत करनी होती है या कोई टारगेट पूरा हो जाता है तो वो शुक्राना अदा करने ख्वाजा गरीब नवाज की चौखट पर जरूर आते हैं. यही वजह है कि आवेश खान ने अजमेर शरीफ पहुंच कर ना सिर्फ अपने परिवार के साथ मिलकर दरगाह में अकीदत की फूल चादर पेश किए.

जायरीनों को परोसा लंगर

दरगाह के झालरा लंगर खाना में खास ओ आम जायरीन अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) को अपने हाथों से लंगर भी परोसा. इसके अलावा आवेश खान ने दरगाह के खादिम सैय्यद असगर अली हाशमी को अपनी तरफ से एक बेहतरीन क्रिकेट बल्ला भी भेंट किया. दरगाह के खादिम असग़र चिश्ती ने आवेश खान की जिंदगी मे कामयाबी और उनके परिवार के लिए विशेष दुआ भी की.

इंदौर के रहने वाले हैं आवेश खान

बता दें कि 28 वर्षीय आवेश खान इंदौर के निवासी हैं और तेज गेंदबाजी के चलते भारतीय क्रिकेट टीम में उच्च स्तरीय पोजिशन रखते है, जिन्हें अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था.

आवेश खान आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर होने का रिकॉर्ड रखते हैं. जिन्हें आईपीएल 2022 में लखनऊ की टीम में 10 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. आवेश खान 2023 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले है और फिलहाल मौजूदा वक्त में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में शामिल है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget