एक्सप्लोरर

पूर्व CM अशोक गहलोत बोले- 'दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं, देश की स्थिति...'

Lok Sabha Elections: अशोक गहलोत का कहना है कि केंद्र सरकार ने ईडी भेज कर लोगों को डरा-धमका कर 8500 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए. वहीं, भ्रष्ट नेताओं के लिए BJP की 'वॉशिंग मशीन' लगी हुई है.

Ashok Gehlot on Electoral Bonds: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. सोमवार एक अप्रैल को अशोक गहलोत ने कहा कि देश में स्थिति दो वजहों से खराब है. एक तरफ चुनावी बॉन्ड के माध्यम से देश को लूटा गया है तो दूसरी ओर दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं.

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति को कहना पड़ा कि चुनावी बॉन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है. उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'अगली सरकार 400 पार के नारे दिये जा रहे हैं. लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है ताकि सब उन्हें वोट दे दें.’

अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को बताया 'बड़ा भ्रष्टाचार'
इलेक्टोरल बॉन्ड पर बीजेपी को घेरते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि उन्होंने जो कार्रवाई की है, दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं. चुनावी बॉन्ड के माध्यम से देश को लूटा लिया है. ईडी भेजो और 100 करोड़, 50 करोड़ रुपये ले लो. यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है.’

अशोक गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड इतना भ्रष्टाचार है कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर कह रहे हैं कि यह देश का नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है. कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगा दी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसको रोका है. स्टे किया है.

कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने पर अशोक गहलोत नाराज
कांग्रेस नेता ने कहा, 'अमेरिका, जर्मनी और संयुक्त राष्ट्र संघ को भी हम पर टिप्पणी करने की नौबत आ गई. पूरी दुनिया को लग रहा है कि इस बार चुनाव निष्पक्ष होंगे या नहीं होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘अगर संयुक्त राष्ट्र कह रहा कि यह क्या तमाशा हो रहा है. आप किसी राजनीतिक दल के खाते पर रोक लगा दो, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे वो. लोकतंत्र है सबको छूट होनी चाहिए.’

उन्होंने कहा,' मैं समझता हूं कि जो माहौल बनता जा रहा है उसका पूरा फायदा मिलेगा और लोग इनकी (बीजेपी की) चालों को समझ गए हैं.'

'कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं के लिए बीजेपी की वॉशिंग मशीन'
अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी महा भ्रष्ट पार्टी है. सरकार ने देश को लूट लिया है. ईडी को भेज-भेज कर लोगों को डरा-धमका कर 8500 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए. वहीं, उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में भ्रष्ट माने जाते थे, उनके लिए बीजेपी की 'वॉशिंग मशीन' लगी हुई है. वहां जाकर सब ठीक हो जाते हैं. 

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा, 'ईडी को भेज कर पैसा इकठ्ठा करने का आंकड़ा सामने आ गया. जो कंपनी घाटे में चल रही है वो 50 करोड़ दे रही है. 10 करोड़ का मुनाफा कमाने वाली कंपनी 100 करोड़ दे रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए कि इसके मायने क्या हुए.'

यह भी पढ़ें: महेंद्रजीत मालवीय, राहुल कस्वां, प्रह्लाद गुंजल और... राजस्थान की इन सीटों पर कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget