एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'जिन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, वो आज मुश्किल वक्त में...', पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के लिए और क्या बोले अशोक गहलोत?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. रविवार को कई नेताओं ने पार्टी से अलग होकर विरोधी पार्टी ज्वाइन कर ली है.

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस के कई नेताओं ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया जिनमें पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हैं. आज के घटनाक्रम को देखते हुए राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रतिक्रिया दी है और यह दावा किया कि केंद्रीय एजेसियों का दबाव है इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं.

अशोक गहलोत ने रविवार को 'एक्स' पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर अपील की कि यह वक्त किसी के दबाव के आगे झुकने का नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करने का है. गहलोत ने ट्वीट किया, ''जो नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं उन्हें कांग्रेस ने पहचान दी, केन्द्रीय मंत्री, राज्य में मंत्री बनाया, पार्टी में बड़े पदों पर बिठाया परन्तु पार्टी के मुश्किल वक्त में वो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं.''

दबाव में झुकने वाले गांधी परिवार से लें प्रेरणा- अशोक गहलोत
गहलोत ने दावा करते हुए लिखा, ''कई लोग कह रहे हैं कि उनके ऊपर केन्द्रीय एजेसिंयों का दबाव है इसलिए भाजपा में जा रहे हैं. ये वक्त किसी दबाव के आगे झुकने का नहीं है बल्कि लोकतंत्र को बचाने और देश के भविष्य के लिए संघर्ष करने का है. हमें गांधी परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनमें श्री राहुल गांधी एवं पूरे परिवार को कई-कई दिनों तक ED ने पूछताछ के बहाने परेशान किया, उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी, घर तक खाली करवा दिया पर वो हर दबाव का मुकाबला मजबूती से कर रहे हैं.''

कांग्रेस ही देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है-  गहलोत
पूर्व सीएम गहलोत ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए कहा, ''देशभर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय, महंगाई, नफरत और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा कर जनजागरण का काम कर रहे हैं. राजनीति में मुकाबला इस तरह डटकर किया जाता है. आज देश में हर संस्थान पर दबाव है और हर व्यक्ति तनाव का माहौल महसूस कर रहा है. इस तनाव और दबाव का मुकाबला करना है जो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है. कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को मजबूत और सुरक्षित रख सकती है.''

इन लोगों ने थामा बीजेपी का दामन
बता दें कि आज लालचंद कटारिया, राजेन्द्र यादव, रणधीर भीण्डर, रिछपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, विजयपाल मिर्धा, रिझु झुनझुनवाला,  रामपाल शर्मा, खिलाड़ी बैरवा, दीपेन्द्र कुंवर भीण्डर और राकेश बोयत ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया.

य़े भी पढ़ें- Rajasthan: 8 महीने की गर्भवती समेत चार लोगों पर चढ़ा दी SUV, सभी की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget