एक्सप्लोरर

दिल्ली रवाना होने से पहले अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल से की ये अपील, राहुल गांधी को लेकर क्या बोले?

Ashok Gehlot News: अशोक गहलोत ने कांग्रेस को एक गुलदस्ता बताया. उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की जरूरत है. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने राहुल गांधी की मेहनत की सराहना की.

Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत रविवार को अपने 5 दिवसीय जोधपुर प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हो गए. प्रवास के दौरान उन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की गहन समीक्षा की. जनसुनवाई आयोजित की. कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

अशोक गहलोत ने रवाना होने से पहले कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जोधपुर में कराए गए विकास कार्यों का एक-एक स्थल पर जाकर अवलोकन किया और आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया.

मुख्यमंत्री से की अधूरे कार्यों को पूरा करने की अपील

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरा आग्रह है कि जोधपुर के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर जल्द पूरा करवाया जाए. कुछ योजनाएं ऐसी हैं, जिन्हें अगर गंभीरता से पूरा किया जाए तो जनता को त्वरित लाभ मिलेगा. कांग्रेस सरकार के समय जोधपुर में कई संस्थानों की स्थापना की गई और अनेक बड़े प्रोजेक्ट्स पर कार्य शुरू हुआ. लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष में इन कार्यों की गति धीमी पड़ गई है, जिसे अब तेज करने की जरूरत है.

कांग्रेस संगठन को बताया 'गुलदस्ता'

अशोक गहलोत ने संगठन की मजबूती पर कहा कि कांग्रेस पार्टी एक गुलदस्ते की तरह है, जो न जाति देखती है, न धर्म, न भाषा और न ही कोई भेदभाव. आज देश को कांग्रेस की जरूरत है और इसे और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है.

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार काम करने वाली थी, सरकार गिराने की नहीं. दिल्ली में षड्यंत्र रचकर हमारी सरकार गिराने की कोशिश की गई थी. आज जरूरत है कि मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर जनता से फीडबैक लें ताकि सुशासन की भावना जमीन पर दिखाई दे.

राहुल गांधी की मेहनत की सराहना

गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि वे लगातार मेहनत कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: भरतपुर में ग्रामीणों पर ही ढही मिट्टी की ढाय, दबने से चार लोगों की मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget