एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM गहलोत के मंत्री के बेटे ने PM मोदी को बताया 'चट्टान', कांग्रेस के नेताओं को लेकर किया ऐसा पोस्ट

Rajasthan Politics: अनिरुद्ध सिंह ने पीएम मोदी को 'चट्टान' बताने के साथ कांग्रेस के नेताओं को 'शैतान' करार दिया. उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया उसमें राहुल-प्रियंका और सोनिया गांधी की तस्वीर दिख रही है.

Rajasthan Congress Crisis: राहुल गांधी को (Rahul Gandhi) 'झक्की' बोलने वाले गहलोत सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह (Vishvendra Singh) के बेटे अनिरुद्ध सिंह (Anirudh Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी (PM Modi) का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है. ट्विटर पोस्ट में पीएम मोदी एक तरफ और विपक्षी नेताओं की फोटो दूसरी तरफ है. अनिरुद्ध सिंह ने पीएम मोदी को 'चट्टान' बताने के साथ विपक्षी नेताओं को 'शैतान' कहा है.

गहलोत सरकार में मंत्री के बेटे ने बोला हमला

100 विपक्षी की फेहरिस्त में राहुल गांधी की फोटो सबसे पहले है. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के फोन पर विपक्षी एकता को एकजुट करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली में हैं. उन्होंने बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बुधवार को मुलाकात की.

मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि काफी देर हम लोगों ने चर्चा की. अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने की कोशिश के तहत हम लोग सहमित बनाएंगे. इसके बाद एक साथ मिलकर आगे का काम करेंगे. आज की बैठक में बात तय हो गई है.

विपक्षी नेताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार, ललन सिंह, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर कर लिखा, "विचारधारा की इस लड़ाई में, विपक्ष की एकता को ओर आज ऐतिहासिक कदम लिया गया है. साथ खड़े हैं, साथ लड़ेंगे-भारत के लिए!" मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी के जवाब में पीएम मोदी को चट्टान बताया है.

बता दें कि अनिरुद्ध सिंह की पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया पर बीजेपी से नजदीकियां देखी गई हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयान पर अनिरुद्ध ने भी जमकर हमला बोला था. अनिरुद्ध प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे को निशाना बना चुके हैं. 
Vande Bharat Express: चुनाव से पहले पीएम मोदी का राजस्थान कांग्रेस पर वार, 5 प्वाइंट्स में समझें वंदे भारत की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget