एक्सप्लोरर

Karanpur Results: करणपुर कांग्रेस के रुपिंदर कुन्नर को गहलोत ने दी जीत की बधाई, बोले- प्रत्याशी को मंत्री बनाने की रणनीति BJP के काम न आई

Karanpur Election Results: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करणपुर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार रुपिंदर कुन्नर को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाल करणपुर में नहीं चली.

Karanpur Election Results: करणपुर विधानसभा चुनाव के आधिकारिक नतीजे अभी जारी नहीं हुए हैं, लेकिन ग्राउंड जीरो से जो खबरें आ रही हैं, उसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रुपिंदर कुन्नर ने जीत हासिल कर ली है. उनकी बढ़त इतनी हो गई है कि जिसे पाट पाना भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के लिए संभव नहीं है. इसी बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जीत की बधाई भी दे दी है. 

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कुन्नर को जीत की बधाई दी है. गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है. श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है. चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है.' 

बीजेपी ने उम्मीदवार टीटी को बनाया था मंत्री

करणपुर में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते 25 नवंबर को मतदान नहीं हो सका था. चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग ने करणपुर सीट पर मतदान के लिए 5 जनवरी की तारीख तय की. हालांकि बीजेपी ने इससे पहले ही अपने करणपुर उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्री बना दिया. कांग्रेस पार्टी बीजेपी के इस फैसले के खिलाफ विरोध में उतर गई थी. 

कांग्रेस पार्टी का कहना था कि बीजेपी चुनाव में बढ़त हासिल करने के इरादे से करणपुर उम्मीदवार को मंत्री बना रही है. कांग्रेस का कहना था कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है. इस शिकायत को लेकर कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग भी गई. वहीं बीजेपी कहती रही कि वो पहले भी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना चुकी है और इस बार भी उन्हें मंत्री बनाया जाना कोई नई बात नहीं है. हालांकि करणपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती देख पार्टी के नेता बीजेपी पर और भी हमलावर हो गए हैं. 

सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं: कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया था. इसको लेकर चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. वहीं राजस्थान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बीजेपी पर तंज कसते हुए लिखा, 'सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं.'

'गाय की पूंछ का बाल भी उखाड़ा तो जाओगे जेल...' राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का गौ तस्करों को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget