एक्सप्लोरर

Rajasthan: 'गाय की पूंछ का बाल भी उखाड़ा तो जाओगे जेल...' राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का गौ तस्करों को अल्टीमेटम

Rajasthan News: राजस्थान के गृह राज्यमंत्री का पद मिलने के बाद जवाहर सिंह बेढम पहली बार अपने विधानसभा दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने अपराधियों को अपराध का रास्ता जल्द से जल्द छोड़ने का अल्टीमेटम दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के मंत्रियों को उनके विभाग मिल चुके हैं. अब मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के दौरों पर हैं. गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम भी अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. इस दौरान लोगों ने फूल वर्षा कर उनका स्वागत किया. मंत्री बनने के बाद पहली बार वो अपनी विधानसभा पहुंचे हैं. इस दौरान जवाहर सिंह बेढम ने गौ तस्करों को खुला अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर किसी ने गाय की पूंछ का बाल भी उखाड़ा तो उसे जेल भेजा जाएगा.

डीग जिले की नगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जवाहर सिंह बेढम को राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में राज्यमंत्री का पद दिया गया है. जवाहर सिंह बेढम को गृह राज्यमंत्री बनाया गया है बेढम मंत्री बनने के बाद पहली बार रविवार को डीग जिले की नगर विधानसभा में पहुंचे. जवाहर सिंह बेढम ने नगर में रोड शो निकाला और लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान बेढम ने कहा कि कोई भी अपराधी राज्य में बक्शा नहीं जाएगा. हमने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं और समाज के जिम्मेदार लोगों को भी कहा है की थोड़ी सी जन जागृति चलाइए. 

'अपराध बंद कर दो नहीं तो...'

उन्होंने कहा कि जो अपराधि प्रवृति के लोग हैं वो या तो अपराध करना बंद कर दें नहीं तो यह नगर का बेटा उनको सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेगा. डीग जिले के मेवात क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी को लेकर मंत्री बेढम सख्त नजर आ रहे हैं. बीजेपी की सरकार बनने के बाद पुलिस भी गौ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाई कर रही है और रविवार को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी स्वागत सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की गौ तस्करी रोकने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की जाएगी. अगर कोई गाय की पूंछ का बाल भी उखाड़ेगा तो उसे सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा.

मंत्री बेढम ने कहा, 'मैंने दीन, दुखी, वंचित के साथ खड़े होकर हमेशा न्याय की लड़ाई लड़ी है. विधानसभा का चुनाव लड़ा उस समय भी कहा कि मैं नेता बनने के लिए नहीं आपका बेटा बनने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं. राजस्थान में मुझे गृह मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दी है. मुख्यमंत्री की जो सोच है कि अपराध मुक्त राजस्थान, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, विकास में राजस्थान नंबर वन बने उस सोच को लेकर सभी को साथ लेकर हम काम करेंगे.'

Rajasthan BJP Clash: विकसित भारत संकल्प यात्रा में भिड़े बीजेपी नेता, कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, थाने में रिपोर्ट दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब किसी के साथ फोटो खिंचाने से परहेज करूंगा', दिनेश बिंवाल की वायरल तस्वीर पर बोले राजस्थान BJP चीफ
'अब किसी के साथ फोटो खिंचाने से परहेज करूंगा', दिनेश बिंवाल की वायरल तस्वीर पर बोले राजस्थान BJP चीफ
NEET पेपर लीक के आरोप दिनेश बिंवाल को लेकर राजस्थान में सियासत, टीकाराम जूली ने पेश किए 'सबूत'
NEET पेपर लीक के आरोप दिनेश बिंवाल को लेकर राजस्थान में सियासत, टीकाराम जूली ने पेश किए 'सबूत'
जालोर दौरे पर CM भजनलाल शर्मा का अनोखा अंदाज, गांव में किया रात्रि विश्राम, ग्रामीण के घर खाया खाना
जालोर दौरे पर CM भजनलाल शर्मा का अनोखा अंदाज, गांव में किया रात्रि विश्राम, ग्रामीण के घर खाया खाना
डूंगरपुर: 'बदले की आग' में फूंका प्रेमी का घर, बेटी के जाने से नाराज परिजनों ने रात में बोला धावा
डूंगरपुर: 'बदले की आग' में फूंका प्रेमी का घर, बेटी के जाने से नाराज परिजनों ने रात में बोला धावा

वीडियोज

The Sheep Detectives Review: इस फिल्म में भेड़ करेगी Murder Mystery Solve
Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
Prateek Yadav Funeral LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया गया भैंसाकुंड, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया गया भैंसाकुंड, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
Explained: क्या रूस से ऑयल इम्पोर्ट का ऑप्शन बाकी, रूसी मंत्री ने क्यों कहा भारत तेल की चिंता न करे? जानें पर्दे के पीछे की कहानी
क्या रूस से ऑयल इम्पोर्ट का ऑप्शन बाकी, रूसी मंत्री ने क्यों कहा भारत तेल की चिंता न करे?
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
WB WBCHSE HS Result 2026: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अद्रित पाल ने किया टॉप, इस लिंक से फटाफट चेक करें अपना रिजल्ट
भारत में कितनी है महिला किसानों की संख्या? जानिए किस खेती में इनका सबसे ज्यादा है योगदान
भारत में कितनी है महिला किसानों की संख्या? जानिए किस खेती में इनका सबसे ज्यादा है योगदान
Viral Video: 'गजब हैं पाकिस्तानी' तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'गजब हैं पाकिस्तानी' तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Google Chrome बिना बताए डाउनलोड कर रहा है 4GB की AI फाइल, ये है इसे रोकने और डिलीट करने का तरीका
Google Chrome बिना बताए डाउनलोड कर रहा है 4GB की AI फाइल, ये है इसे रोकने और डिलीट करने का तरीका
Embed widget