एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की सरकार में भी बन जाता राम मंदिर क्योंकि....', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं और चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

Rajasthan News: राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी (BJP) का निजी इवेंट बताकर न्योता ठुकराने के कारण कांग्रेस (Congress) आलोचना के केंद्र में आ गई थी. कांग्रेस बार-बार यह कह रही है कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना है. वहीं, अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने दावा किया है कि अगर केंद्र में एनडीए नहीं बल्कि यूपीए की सरकार भी होती तो भी राम मंदिर बन जाता. अशोक गहलोत ने इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई है.

अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आने पर राम मंदिर को कोई खतरा नहीं होगा. 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ''राम मंदिर को कोई खतरा नहीं है. राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है. इनको भ्रम है. अगर सरकार एनडीए की नहीं होती और यूपीए की होती, बीजेपी की नहीं होती कांग्रेस की होती, तो भी मंदिर बनता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. वे भ्रम फैला रहे हैं. उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है. मोदी जी असत्य बोलते हैं. जनता समझ चुकी है कि चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी किसी भी हद तक जा सकते हैं.

यूपी में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा कर रहे अशोक गहलोत
राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों के तहत 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान कराया गया है. मतदान संपन्न होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के राजस्थान के नेता अब दूसरे प्रदेशों में अपनी पार्टी के नेताओं के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी क्रम में अशोक गहलोत इन दिनों उत्तर प्रदेश के अमेठी का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. कांग्रेस ने यहां बीजेपी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है

ये भी पढ़ें- पुराना सामान देने पर मिलेगा गिफ्ट, जोधपुर नगर निगम ने शहरवासियों के लिए शुरू की अनूठी पहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget