एक्सप्लोरर

'सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED के निशाने पर लाया गया क्योंकि...', अशोक गहलोत ने कर दिया बड़ा दावा

Ashok Gehlot News: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने BJP और ED पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस बनाकर उन्हें डराया जा रहा है. उन्होंने कश्मीर मुद्दे में विदेशी दखल को भी खतरा बताया.

Ashok Gehlot On Sonia Gandhi Rahul Gandhi: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी राजनीतिक द्वेष के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाना बना रही है. 

अशोक गहलोत ने एएनआई से कहा, “राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर जानबूझकर ED का केस दर्ज किया गया, जिसका कोई मतलब नहीं है. जिस नेशनल हेराल्ड अखबार को कांग्रेस ने 90 साल पहले शुरू किया था, उसे फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बीजेपी को इससे परेशानी है क्योंकि ये अखबार धर्मनिरपेक्षता और सर्वधर्म सम भाव की बात करता है.”

कांग्रेस की आवाज दबाने की हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे - गहलोत
गहलोत ने स्पष्ट किया कि नेशनल हेराल्ड को चलाने के लिए जो नई कंपनी बनाई गई है, वह एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन के तहत पंजीकृत है, फिर भी भाजपा नेता और एजेंसियां उस पर सवाल उठा रही हैं. उन्होंने कहा, “झूठे केस बनाए जा रहे हैं, जबकि एक रुपए का लेन-देन भी नहीं हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि ED और CBI की एंट्री क्यों हुई? इससे साफ है कि BJP डरी हुई है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार की कोशिशें कांग्रेस की आवाज दबाने की हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे.

राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर बोले गहलोत
राहुल गांधी द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाने को लेकर गहलोत ने कहा कि विपक्ष का यह कर्तव्य है कि वह जनता की ओर से सवाल पूछे. “जब राहुल गांधी ने सवाल पूछा तो उन्हें तकलीफ हुई, लेकिन सवाल तो वही है जो जनता के मन में है. अगर विपक्ष सवाल नहीं पूछेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब रह जाएगा? लोकतंत्र में विपक्ष का यही तो काम है,” गहलोत ने कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के सवाल उठाना विपक्ष का धर्म है और अगर राहुल गांधी चुप रहते तो जनता उनसे ही सवाल करती.

डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप पर बोले गहलोत
गहलोत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पुराने बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच है, इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “ट्रंप साहब कौन होते हैं इसमें दखल देने वाले? वो बिना पूछे घुस गए हैं, और अब पंचायती करने की बात कर रहे हैं. यह खतरनाक खेल अमेरिका में खेला जा रहा है, जहां भारत और पाकिस्तान को एक बराबर लाकर खड़ा कर दिया जा रहा है. आने वाले समय में यह हस्तक्षेप और बढ़ सकता है, जो देश की संप्रभुता के लिए खतरा है.”

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget