एक्सप्लोरर

Rajasthan: चुनाव से पहले साथ-साथ नजर आए CM अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे, जानें- क्या है पूरा मामला?

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं को एक कार्य़क्रम में साथ-साथ देखा गया है जिसके बाद कई तरह के कयास लगने लगे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान (Constitution Club of Rajasthan) का उद्घाटन किया गया. क्लब का लोकार्पण सीएमन अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने किया. हालांकि इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा सीएम गहलोत और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की मुलाकात रही. अब उनके मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर नजर आ रही है जिसको लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं. 

क्लब के उद्घाटन कार्य़क्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर (Rajendra Rathore) भी शामिल हुए. बताया जा रहा है कि यह केवल उद्घाटन कार्यक्रम था. सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे के मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं. बता दें कि इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी रैलियों में बीजेपी और कांग्रेस की ओर से वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. ऐसे में दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं की एक कार्यक्रम से आई तस्वीर पर राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं.

यह इमारत करेगा संवैधानिक मूल्यों की हिफाजत- गहलोत
सीएम गहलोत ने क्लब के लोकार्पण के बाद कहा, ''यह गौरवपूर्ण क्षण है. संविधान संरक्षण के उद्देश्य से विधानसभा में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान का लोकार्पण किया. यह इमारत संवैधानिक मूल्यों की हिफाजत में अहम किरदार अदा करेगी.'' कार्य़क्रम से जुड़ी तस्वीर विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ''जयपुर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के लोकार्पण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के साथ सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी तथा सभी सम्माननीय विधानसभा सदस्य तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे.''

साथ बैठे मुस्कुराते दिखे गहलोत और राजे
इस तस्वीर में अशोक गहलोत और चुरु विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेंद्र राठौर एक ही सोफे पर बैठे हैं जबकि दूसरे सोफे पर सीपी जोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नजर आ रही हैं. सभी के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही है. यह महज एक कार्य़क्रम के दौरान हुई औपचारिक मुलाकात है और इसका विधानसभा चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: अचानक जयपुर के महारानी कॉलेज पहुंचे राहुल गांधी, छात्रा की स्कूटी पर बैठकर पहुंचे सभा स्थल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget