एक्सप्लोरर

'पूरा विश्वास है कि...', प्रियंका गांधी ने लिया वायनाड से लड़ने का फैसला तो बोले अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Rajasthan News: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी के फैसले पर खुशी जताई है. दोनों नेताओं ने भरोसा जताया कि प्रियंका वायनाड सीट से जीत दर्ज करेंगी.

Priyanka Gandhi News: लोकसभा चुनाव में दो सीटों से जीतने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को चुना है. उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को पत्र सौंप दिया. अब केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी. इस फैसले का राजस्थान में पार्टी नेताओं ने स्वागत किया है. 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ''देश में न्याय की सशक्त ध्वनि राहुल गांधी का रायबरेली के जन प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने व प्रियंका गांधी के वायनाड से प्रत्याशी बनने का निर्णय अभिनंदनीय है. यह कदम गांधी परिवार व कांग्रेस का सम्पूर्ण राष्ट्र के प्रति प्रेम व जनादेश की कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस इसी प्रकार जन आशीर्वाद प्राप्त कर न्याय की संकल्पना को साकार करेगी.''

क्या बोले सचिन पायलट?

वहीं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ''प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका जी को वायनाड की जनता भरपूर आशीर्वाद देगी एवं अपनी आवाज बनाकर संसद भेजेगी.''

बता दें कि 52 वर्षीय प्रियंका गांधी का ये पहला चुनाव होगा. अब तक वो पार्टी के लिए देशभर में प्रचार करती रही हैं. पूर्व में खासकर रायबरेली और अमेठी में प्रियंका अधिक सक्रिय रही हैं.

राहुल गांधी को कितने वोट?

राहुल गांधी ने वायनाड से 364422 वोटों से जीत दर्ज की है. उनके मुकाबले लेफ्ट की उम्मीदवार एनी राजा को 283023 वोट मिले.राहुल गांधी को 647445 वोट मिले. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार के सुरेंद्रन को 141045 वोट मिले.

वहीं कांग्रेस रायबरेली से राहुल गांधी ने 390030 वोटों से जीत दर्ज की है. राहुल को 687649 वोट मिले. बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को 297619 वोट मिले. बीएसपी उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव को 21624 वोट मिले.

राहुल गांधी 2019 के चुनाव में भी दो सीटों वायनाड और अमेठी से लड़े थे. उन्हें अमेठी से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार राहुल मां सोनिया गांधी की सीट रायबरेली से लड़े और जीत दर्ज की. वहीं अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने जीत दर्ज की है. उन्होंने स्मृति ईरानी को हराया है.

दिल्ली में राजस्थान की हलचल! सीएम ने की पीएम से मुलाकात, अमित शाह से मिले राज्यपाल, ओम बिरला के साथ भी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget